Wednesday, 21 October 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: भारी भीड़ के बीच CM योगी ने जैसे ही सुनी सायरन की आवाज, रोक दी शोभयात्रा

UP News: गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में शोभायात्रा का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और शोक के बीच एक एंबुलेंस के सायरन की आवाज सुनाई दी। मुख्यमंत्री ने सायरन की आवाज सुनते ही एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए शोभायात्रा को कुछ देर रुकवा दिया।
Bureau
Bureau News Desk
21 Oct 2026
01:45 PM
1 min read
UP News: भारी भीड़ के बीच CM योगी ने जैसे ही सुनी सायरन की आवाज, रोक दी शोभयात्रा
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
एंबुलेंस का सायरन सुनते ही CM ने सुरक्षाकर्मियों को दिया रास्ता खाली कराने का निर्देश
मरीज के लिए खाली कराई सड़क
एंबुलेंस के सुरक्षित निकलने के बाद फिर आगे बढ़ी शोभायात्रा
घटनाक्रम का वायरल हुआ वीडियो

UP News: विजयादशमी के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर से निकली पारंपरिक शोभायात्रा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मानवीय पहल से जुड़ा एक घटनाक्रम फिर चर्चा में है। गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में शोभायात्रा का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और शोक के बीच एक एंबुलेंस के सायरन की आवाज सुनाई दी। मुख्यमंत्री ने सायरन की आवाज सुनते ही एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए शोभायात्रा को कुछ देर रुकवा दिया।

सीएम के निर्देश पर सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत रास्ता खाली कराया, जिसके बाद एंबुलेंस आगे निकल सकी। मुख्यमंत्री के इस संवेदनशीलता को परंपरा और प्रोटोकॉल के बीच मानवीय जीवन को प्राथमिकता देने के उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है। गोरखनाथ मंदिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में पारंपरिक विजयादशमी शोभायात्रा आगे बढ़ रही थी। मंदिर के मुख्य द्वार के आसपास श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी।

विजयादशमी शोभायात्रा के पर सुरक्षा के मद्देनजर कड़े इंतजाम किये गये थे। यात्रा के दौरान मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भीड़ की वजह से रास्ते में फंस गयी। उसके आगे बढ़ने में परेशानी होने लगी। एंबुलेंस के सायरन की आवाज जैसे ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनी। उन्होंने तत्काल अपने सुरक्षाकर्मियों को उसे रास्ता देने का निर्देश दिया। इसके बाद शोभायात्रा को कुछ देर के लिए रोक दिया और सुरक्षाकर्मियों ने एंबुलेंस के निकलने के लिए जगह बनवाई।

मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भी स्थिति को समझते हुए सहयोग किया। भीड़ के बीच रास्ता तुरंत खाली कराया गया, जिसके बाद एंबुलेंस बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ गयी। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस मानवीय पहल की सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि धार्मिक आयोजन और भारी भीड़ के बीच एंबुलेंस को प्राथमिकता देना संवेदनशीलता का परिचायक है। 

Explore Related Topics

Yogi Adityanath Gorakhpur News Vijayadashami Shobha Yatra

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News