Sunday, 22 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: देश को चाहिए कट्टर हिंदूवादी PM, राजा भैया के पिता ने बताया इस बडे़ नेता को सबसे योग्य चेहरा

UP News: प्रतापगढ़ के कुंडा में आयोजित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा के बीच राजा उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की मांग उठाई।
Bureau
Bureau News Desk
21 Nov 2026
12:50 PM
1 min read
UP News: देश को चाहिए कट्टर हिंदूवादी PM, राजा भैया के पिता ने बताया इस बडे़ नेता को सबसे योग्य चेहरा
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
राजा उदय प्रताप सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर रखी मांग
योगी आदित्यनाथ को बताया प्रधानमंत्री पद का सही चेहरा
हिंदू विरोधी ताकतों से मुकाबले के लिए की मजबूत नेतृत्व की बात
कुंडा की रामकथा में जुटीं कई राजनीतिक हस्तियां

UP News: प्रतापगढ़ के कुंडा में आयोजित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय श्रीराम कथा का समापन भले ही धार्मिक माहौल में हुआ, लेकिन इस आयोजन ने प्रदेश की सियासत में भी नई चर्चा छेड़ दी। कथा के आयोजक और विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) के पिता राजा उदय प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देश का अगला प्रधानमंत्री बनाने की मांग उठाकर राजनीतिक गलियारों में अब हलचल तेज कर दी है।

राजा उदय प्रताप सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि हिंदू विरोधीयो से मुकाबला करने के लिए देश को एक कट्टर हिंदूवादी प्रधानमंत्री की जरूरत है। उनके मुताबिक, मौजूदा समय में इस जिम्मेदारी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे योग्य व्यक्ति हैं। उनकी इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। कुछ यूजर्स ने इस मांग का समर्थन किया तो कुछ ने इसे राजनीतिक बयान के तौर पर देखा।

रामकथा में जुटीं सियासी हस्तियां

कुंडा में आयोजित इस रामकथा में धार्मिक आयोजन के साथ राजनीतिक चेहरों की मौजूदगी भी लगातार चर्चा में रही। तीन दिनों तक चले कार्यक्रम में प्रदेश और देश की कई राजनीतिक हस्तिया और बाहुलियो ने पहुंचकर बाबा बागेश्वर का आशीर्वाद लिया। इससे आयोजन को लेकर राजनीतिक हलकों में भी दिलचस्पी बढ़ी। कथा के अंतिम दिन शुक्रवार को भाजपा सांसद मनोज तिवारी, सांसद रमेश अवस्थी, विधायक पूजा पाल, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, विधायक अजय सिंह और सुरेंद्र मैथानी समेत कई नेता कुंडा पहुंचे। इन नेताओं की मौजूदगी के बीच राजा उदय प्रताप सिंह का योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने संबंधी बयान चर्चा का प्रमुख विषय बन गया।

धीरेन्द्र शास्त्री ने हिंदू एकता पर दिया जोर

कथा के समापन पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन धर्म के प्रचार और हिंदुओं की एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक सभी लोग रामकथा की चर्चा में डूबे रहे और पूरा आयोजन दिव्य, भव्य और नव्य रहा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आने वाले दिनों में अगर कोई हिंदुओं को छेड़ेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा। कथा में व्यवधान डालने की कोशिश करने वालों पर भी उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि कथा को रोकने वाले लोगों की ठठरी बर गई। कुंडा की इस रामकथा ने एक ओर श्रद्धालुओं को धार्मिक आयोजन से जोड़ा, वहीं दूसरी ओर राजा उदय प्रताप सिंह के बयान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रधानमंत्री पद को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। 

Explore Related Topics

Raja Uday Pratap X Post Bhaderi Naresh Yogi Adityanath

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News