Sunday, 22 November 2026 | Lucknow | 29°C

Chanakya Niti: जीवन में इन 5 तरह के लोगों से रहें सावधान, आपकी अच्छाई का उठा सकते हैं फायदा

Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार दूसरों की मदद करना और सभी के साथ अच्छा व्यवहार करना अच्छी आदत है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर व्यक्ति आपकी भावनाओं और अच्छाई की कद्र करेगा।
Bureau
Bureau News Desk
21 Nov 2026
02:09 PM
1 min read
Chanakya Niti: जीवन में इन 5 तरह के लोगों से रहें सावधान, आपकी अच्छाई का उठा सकते हैं फायदा
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
हर किसी पर आंख बंद करके भरोसा करना पड़ सकता है भारी
जानिए किन लोगों से दूरी बनाकर रखना है बेहतर
अपनी गलती दूसरों पर थोपने वाले लोग
सलाह मांगकर भी नजरअंदाज करने वाले लोग

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी जीवन में सही फैसले लेने और लोगों को पहचानने की सीख देती हैं। चाणक्य के अनुसार दूसरों की मदद करना और सभी के साथ अच्छा व्यवहार करना अच्छी आदत है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हर व्यक्ति आपकी भावनाओं और अच्छाई की कद्र करेगा। दुनिया में ऐसे कई लोग होते हैं जो आपकी सरलता को कमजोरी समझकर उसका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। शुरुआत में ऐसे लोगों की मांग छोटी होती है, लेकिन धीरे-धीरे उनकी उम्मीदें बढ़ने लगती हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप दूसरों की मदद करने के साथ अपने आत्मसम्मान का भी ध्यान रखें। आइए जानते हैं ऐसे पांच तरह के लोगों के बारे में, जिनसे सतर्क रहना जरूरी है।

मतलब के लिए रिश्ता रखने वाले लोग

कुछ लोग आपसे केवल अपने फायदे के लिए संबंध बनाते हैं। जब तक उन्हें आपकी पहचान, संपर्क या पैसों से फायदा मिलता है, तब तक वे आपके करीब रहते हैं। जरूरत पूरी होते ही उनका व्यवहार बदल जाता है। ऐसे लोगों को पहचानना और उनसे उचित दूरी रखना जरूरी है।

अपनी गलती दूसरों पर थोपने वाले लोग

ऐसे लोग अपनी गलतियों को स्वीकार करने के बजाय हमेशा दूसरों को दोषी ठहराते हैं। कई बार वे अपनी बातों से सामने वाले को अपराधबोध महसूस कराने की कोशिश भी करते हैं। ऐसे लोगों के सामने तथ्यों के आधार पर अपनी बात रखें और बिना गलती के खुद को दोषी न मानें।

सम्मान न करने वाले लोगों से बनाएं दूरी

जो व्यक्ति अकेले में ही नहीं, बल्कि दूसरों के सामने भी आपका अपमान करता है, उसे बार-बार अपनी जिंदगी में महत्व देना सही नहीं है। काम पड़ने पर आपके पास आते हैं, लेकिन अपने व्यवहार में सुधार नहीं करते। इसलिए किसी भी रिश्ते में आत्मसम्मान से समझौता न करें। ऐसे लोग रिश्तों में सम्मान की अहमियत नहीं समझते। 

सलाह मांगकर भी नजरअंदाज करने वाले लोग

कुछ लोग बार-बार आपसे सलाह लेते हैं, लेकिन उस पर कभी अमल नहीं करते। अपनी मनमर्जी से फैसले लेते हैं और गलत परिणाम आने पर फिर दूसरों से मदद मांगते हैं। ऐसे लोगों को अपने फैसलों की जिम्मेदारी खुद लेना सीखना चाहिए।

हर काम के लिए निर्भर रहने वाले लोग

कुछ लोग अपनी छोटी-बड़ी जिम्मेदारियां भी दूसरों पर डाल देते हैं। इसलिए मदद करें, लेकिन उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मौका भी दें। वे चाहते हैं कि कोई दूसरा उनके फैसले ले और उनकी समस्याएं सुलझाए। ऐसे लोगों की बार-बार मदद करने से आप खुद उनकी जिम्मेदारियों में उलझ सकते हैं। 

Explore Related Topics

Chanakya Niti Acharya Chanakya Chanakya Quotes

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News