Sunday, 22 November 2026 | Lucknow | 29°C

Yogi Adityanath: अंतिम प्रणाम मां..., अंतिम विदाई देते हुए भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मां को अंतिम विदाई देते समय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद भावुक नजर आए।
Bureau
Bureau News Desk
21 Nov 2026
03:02 PM
1 min read
Yogi Adityanath: अंतिम प्रणाम मां..., अंतिम विदाई देते हुए भावुक हुए सीएम योगी आदित्यनाथ
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
हरिद्वार के चंडी घाट पर हुआ सावित्री देवी का अंतिम संस्कार
छोटे भाई महेंद्र मोहन बिष्ट ने दी मुखाग्नि
13 अखाड़ों के संतों और कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
योगी ने की मां के लिए भावुक पोस्ट

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार स्थित चंडी घाट पर विधि के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां को अंतिम विदाई देते समय भावुक नजर आए। वह खुद को संभालने की कोशिश करते दिखे लेकिन उनके आंसू मां के लिए छलक ही पड़े। शुक्रवार को माता सावित्री देवी के निधन हो जाने के बाद सीए योगी पैतृक गांव पंचूर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी।

इसके बाद शनिवार को उन्होंने अपनी मां की अर्थी को घर से कंधा दिया और एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद हरिद्वार के चंडी घाट पर भी सीएम योगी ने अर्थी को कंधा दिया। अंतिम संस्कार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माता की चिता की परिक्रमा की और सिर झुकाकर उन्हें अंतिम प्रणाम कर विदाई दी। इस दौरान उनकी आंखों से लगातार आंसू बहते रहे। वह बार-बार रुमाल से आंसू पोंछते नजर आए। मां के पार्थिव शरीर के साथ सीएम योगी पौड़ी जिले के पंचूर गांव से हरिद्वार पहुंचे थे।

चंडी घाट पर सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे छोटे भाई महेंद्र मोहन बिष्ट ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री संजय निषाद समेत कई नेता उपस्थित रहे। इसके अलावा बाबा रामदेव, चिदानंद और 13 अखाड़ों के आचार्य एवं महंतों ने मंत्रोच्चार के साथ अंतिम संस्कार की धार्मिक परंपराएं पूरी कराईं। 

14.png

अंतिम संस्कार हो जाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मां की अर्थी को कंधा देते हुए तस्वीर साझा की। इसके साथ उन्होंने महाभारत के एक श्लोक भी लिखा। जिसमें उन्होंने मां को संसार की सबसे बड़ी छाया, आश्रय, प्रेम और सुरक्षा बताया। इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने केवल लिखा अंतिम प्रणाम मां...।  

Explore Related Topics

Yogi Adityanath Savitri Devi Funeral Yogi Adityanath Mother

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News