Sunday, 15 November 2026 | Lucknow | 29°C

Shani Gochar 2026: 11 दिसंबर को शनि होंगे मार्गी, अगले 96 दिन इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते

Shani Gochar 2026: 11 दिसंबर 2026 को शनि मार्गी होंगे। इसके बाद फरवरी 2027 में वे उत्तर भाद्रपद नक्षत्र से निकलकर रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
Bureau
Bureau News Desk
14 Nov 2026
02:39 PM
1 min read
Shani Gochar 2026: 11 दिसंबर को शनि होंगे मार्गी, अगले 96 दिन इन 4 राशियों के लिए खुल सकते हैं तरक्की के रास्ते
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
11 दिसंबर को शनि की बदलेगी चाल
4 राशियों की चमक सकती है किस्मत
शनि मार्गी होते ही इन राशियों को मिल सकती है बड़ी राहत
शनि की कृपा से अगले 96 दिन इन 4 राशियों के लिए रह सकते हैं खास

Shani Gochar 2026:  शनिदेव को न्याय और कर्मफल का देवता माना जाता है। शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। यही वजह है कि कुंडली में शनि की स्थिति और उनकी चाल में होने वाले बदलाव को महत्वपूर्ण माना जाता है। वर्तमान में शनि उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में वक्री अवस्था में हैं। ज्योतिष के अनुसार 11 दिसंबर को शनि मार्गी होंगे। फरवरी 2027 में शनिदेव उत्तर भाद्रपद नक्षत्र से निकलकर रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शनि की इस बदलती चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ सकता है। खासतौर पर वृषभ, तुला, मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए अगले 96 दिन अनुकूल रहने की संभावना जताई जा रही है। इस दौरान नौकरी और आर्थिक मामलों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इन चार राशियों के बारे में।

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए आने वाला समय राहत देने वाला हो सकता है। नौकरी में काम का दबाव कम होने और अधिकारियों का सहयोग मिलने के योग हैं। व्यापारियों को नए लोगों से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। पुरानी योजनाओं को दोबारा शुरू करने से लाभ मिलने की संभावना है। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं।

तुला राशि 

तुला राशि वालों के लिए शनि की चाल में बदलाव सकारात्मक परिणाम ला सकता है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातक इस समय शनि की साढ़ेसाती के अंतिम चरण से गुजर रहे हैं। कमाई के नए रास्ते खुलने से आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और मानसिक रूप से राहत महसूस हो सकती है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार आने वाले दिनों में इनकी परेशानियां धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं और व्यापार में लाभ के योग बन सकते हैं। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए आने वाला समय अच्छा रह सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने के योग बन सकते हैं। व्यापारियों को नए अवसर मिल सकते हैं। आमदनी में बढ़ोतरी से आर्थिक स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है। नौकरी में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। 

Explore Related Topics

Shani Gochar 2026 Shani Margi 2026 Lucky Zodiac Signs

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News