Ambedkar Nagar News: छठ महापर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने संबंधित अधिकारियों के साथ तहसील आलापुर क्षेत्र के कम्हरिया घाट और राजेसुल्तानपुर का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा प्रबंध तथा श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति देखी। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं, ताकि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
वहीं, पूर्वी क्षेत्र के पुलिस अधिकारी डॉ. तेजवीर सिंह ने थाना जलालपुर क्षेत्रांतर्गत शिवाला घाट का भ्रमण कर छठ पर्व की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान डॉग स्क्वाड की टीम के साथ घाट परिसर का निरीक्षण और सघन चेकिंग की गई। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन का उद्देश्य छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें