Ambedkar Nagar News: जिले के भीटी थाना क्षेत्र के पारुदेवा गांव में गुरुवार सुबह उस समय अफरा तफरी मच गई,जब गांव के बाहर स्थित गन्ने के खेत में करीब 50 वर्षीय अज्ञात का शव मिला। शव की हालत देखकर ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। शरीर के कुछ हिस्से गायब होने के कारण आशंका जताई जा रही है कि किसी जंगली जानवर ने शव को नुकसान पहुंचाया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह करीब आठ बजे कुछ ग्रामीण गांव के बाहर गन्ने के खेत की तरफ गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में पड़े के शव पर पड़ी। शव देखते ही ग्रामीणों के होश उड़ गए। कुछ ही देर में लोगो ने ये खबर पूरे गांव को दी ,और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मृतक की उम्र करीब 50 साल बताई जा रही है। शव के कुछ हिस्से गायब होने से गांव में कई तरह की बातें हो रही हैं। लोग अनुमान लगा रहे है ,कि किसी जंगली जानवर ने शव के कुछ हिस्सों को खाया होगा। लेकिन,अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
ग्रामीणों की सूचना पर भीटी थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान और मौत के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें