Thursday, 12 November 2026 | Lucknow | 29°C

Lucknow Chhath Puja 2026: छठ पूजा के लिए लखनऊ में 110 घाट तैयार, नगर निगम ने किए खास इंतजाम

Lucknow Chhath Puja 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुरूप श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराने के लिए गोमती नदी के किनारे स्थित 110 घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
Bureau
Bureau News Desk
12 Nov 2026
04:36 PM
1 min read
Lucknow Chhath Puja 2026: छठ पूजा के लिए लखनऊ में 110 घाट तैयार, नगर निगम ने किए खास इंतजाम
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
गोमती नदी के 47 प्रमुख और 63 छोटे घाटों पर होगी छठ पूजा
साफ-सफाई से लेकर रोशनी और मोबाइल टॉयलेट तक की व्यवस्था
हर घाट पर लगाए गए अर्पण कलश, जीरो वेस्ट छठ मनाने की तैयारी
जीरो वेस्ट छठ पूजा के लिए लगाए गए अर्पण कलश

Lucknow Chhath Puja 2026: छठ पूजा के पावन पर्व को देखते हुए लखनऊ में नगर निगम ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुरूप श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराने के लिए गोमती नदी के किनारे स्थित 110 घाटों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। इनमें नगर निगम के आठ जोनों के 47 प्रमुख और 63 छोटे घाट शामिल हैं। सभी घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सजावट सहित सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर प्रमुख छठ घाटों की रंगाई-पुताई, साफ-सफाई और झालरों से सजावट कराई गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए डस्टबिन, पानी के टैंकर और मोबाइल टॉयलेट भी लगाए गए हैं। पर्व के दौरान व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए सभी घाटों पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। नगर निगम की टीमें लगातार निगरानी करेंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस बार नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया है। सभी घाटों पर अर्पण कलश स्थापित किए गए हैं, ताकि श्रद्धालु पूजा में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को नदी में प्रवाहित करने की जगह निर्धारित स्थानों पर डाल सकें। इसके साथ ही छठ पूजा को जीरो वेस्ट पर्व बनाने के मकसद से प्रत्येक घाट पर सफाई मित्रों की तैनाती की गई है। ये कर्मचारी पूजा के दौरान निकलने वाले कचरे को एकत्र कर उसका उचित निस्तारण करेंगे। नगर निगम का प्रयास है कि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को जरूरी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलें। घाटों की स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर प्रबंधन के जरिए इस बार छठ महापर्व को स्वच्छता के संदेश के साथ मनाने की तैयारी की गई है।

नगर निगम ने सभी आठ जोनों में प्रमुख घाटों को विशेष रूप से तैयार किया है।

जोन-1: लक्ष्मण मेला घाट और लल्लूमल घाट।

जोन-2: लेटे हनुमान मंदिर घाट।

जोन-3: बैरल नंबर-2, सांझिया घाट और झूलेलाल घाट।

जोन-4: गोमती नगर विस्तार।

जोन-5: स्कूटर इंडिया और गौरी बाजार।

जोन-6: कुड़िया घाट और मेहंदी घाट।

जोन-7: कुकरैल घाट।

जोन-8: सैनिक स्कूल बोटिंग क्लब घाट।

Explore Related Topics

Lucknow Chhath Puja 2026 Chhath Puja Lucknow Lucknow News Today

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News