Thursday, 12 November 2026 | Lucknow | 29°C

MP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलि

MP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोपाल में शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत मां को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
Bureau
Bureau News Desk
12 Nov 2026
04:10 PM
1 min read
MP News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिवराज सिंह चौहान की मां को दी श्रद्धांजलि
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
शिवराज सिंह चौहान के परिवार से मिले योगी
काशी बाई को पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
भोपाल में शांति भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री
30 अक्टूबर को हुआ था काशी बाई का निधन

MP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को भोपाल पहुंचे। वहां उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की दिवंगत मां काशी बाई को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर दुख की घड़ी में साथ होने का भरोसा दिलाया।

शिवराज सिंह चौहान की मां काशी बाई का 30 अक्टूबर को निधन हो गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ उनके त्रयोदशी संस्कार और शांति भोज में शामिल हुए। उन्होंने काशी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

परिवार को दी सांत्वना

मुख्यमंत्री योगी ने शिवराज सिंह चौहान और उनके परिवार के लोगो से मुलाकात की। उन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार को सांत्वना देते हुए धैर्य बनाए रखने की बात कही। उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

कई नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों ने भी काशी बाई के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

Explore Related Topics

Bhopal News Yogi Adityanath Bhopal Visit Condolence Meeting

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News