Thursday, 12 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: जेवर में 1200 करोड़ से बनेगा ट्रैक्टर प्लांट, CM योगी ने किया शिलान्यास; युवाओं को मिलेगा रोजगार

UP News: मुख्यमंत्री गुरुवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में सीएनएच इण्डस्ट्रियल के नए ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का वर्चुअल शिलान्यास किया।
Bureau
Bureau News Desk
12 Nov 2026
03:20 PM
1 min read
UP News: जेवर में 1200 करोड़ से बनेगा ट्रैक्टर प्लांट, CM योगी ने किया शिलान्यास; युवाओं को मिलेगा रोजगार
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में सीएनएच इण्डस्ट्रियल के नए प्लांट का शिलान्यास
सीएम योगी बोले: यूपी अब माफिया राज से निकलकर कानून के राज की ओर बढ़ा
कंपनी को बुलडोजर बनाने का भी दिया न्योता
50 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिलने का दावा

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की पहचान में बड़ा बदलाव आया है। राज्य अब उपद्रव प्रदेश से उत्सव प्रदेश बन चुका है और माफिया राज की जगह कानून का शासन स्थापित हुआ है। मजबूत कानून-व्यवस्था और बेहतर औद्योगिक सुविधाओं के कारण देश-विदेश की कंपनियां उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आगे आ रही हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में सीएनएच इण्डस्ट्रियल के नए ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का वर्चुअल शिलान्यास करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने सीएनएच इण्डस्ट्रियल को नए प्लांट की स्थापना के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह परियोजना राज्य में आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग और कृषि के मशीनीकरण को नई गति देगी। कंपनी करीब 100 एकड़ जमीन पर 1200 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रही है। इससे हजारों प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जुड़ने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के कुल ट्रैक्टर बाजार में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी लगभग 18.5 प्रतिशत है। उन्होंने कंपनी से ट्रैक्टर के साथ बुलडोजर का निर्माण भी राज्य में करने का आग्रह किया। सीएम योगी ने कहा कि यूपी का बुलडोजर पहले ही एक ब्रांड बन चुका है और देश-दुनिया में इसकी मांग है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश को 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इनमें से 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं धरातल पर उतर चुकी हैं। आगामी इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से 7.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की ग्राउंड ब्रेकिंग की तैयारी है। उन्होंने बताया कि राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए 36 से अधिक सेक्टर आधारित नीतियां लागू की गई हैं। बेहतर सड़क नेटवर्क, एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और औद्योगिक क्षेत्रों के विकास से निवेशकों को सुविधाएं मिल रही हैं।

सीएम योगी ने कहा कि राज्य में फैक्ट्रियों की संख्या 14 हजार से बढ़कर 35 हजार से अधिक हो गई है। वहीं एमएसएमई इकाइयों की संख्या एक करोड़ तक पहुंच गई है। स्टार्टअप की संख्या भी 120 से बढ़कर 25,000 से ज्यादा हो चुकी है। प्रदेश में आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल और एग्रीटेक जैसे क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र को करीब 25 हजार हेक्टेयर में विकसित किया जा रहा है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास के साथ जेवर को औद्योगिक, आर्थिक और लॉजिस्टिक हब के रूप में तैयार किया जा रहा है। यहां सेमीकंडक्टर प्लांट, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, मेडिकल डिवाइस पार्क, अपैरल पार्क, टॉय पार्क और डाटा सेंटर पार्क जैसी परियोजनाएं विकसित हो रही हैं।

उन्होंने क्षेत्र के किसानों के सहयोग की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश अब देश की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि सीएनएच इण्डस्ट्रियल का नया प्लांट प्रदेश के औद्योगिक विकास, स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती देगा।

Explore Related Topics

Yogi Adityanath UP News Today Uttar Pradesh News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News