Wednesday, 11 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: बास्केटबॉल कोर्ट पर दमखम दिखाएंगी बेटियां, 13 नवंबर को BNKB PG कॉलेज में होगी अंतरमहाविद्यालयीय प्रतियोगिता

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर स्थित बीएनकेबी पीजी कॉलेज में 13 नवंबर को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
Bureau
Bureau News Desk
11 Nov 2026
03:15 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: बास्केटबॉल कोर्ट पर दमखम दिखाएंगी बेटियां, 13 नवंबर को BNKB PG कॉलेज में होगी अंतरमहाविद्यालयीय प्रतियोगिता
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
बीएनकेबी पीजी कॉलेज में 13 नवंबर को होगी महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता
उत्कृष्ट खिलाड़ियों से चुनी जाएगी विश्वविद्यालय की टीम
जनवरी 2027 में चेन्नई में होने वाली अखिल भारतीय प्रतियोगिता में करेंगी प्रतिभाग
प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में खेल भावना और अनुशासन को बढ़ावा देना

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर स्थित बीएनकेबी पीजी कॉलेज में 13 नवंबर को डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से महाविद्यालय परिसर के खेल मैदान में शुरू होगी। इसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की महिला बास्केटबॉल टीमें प्रतिभाग करेंगी।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शुचिता पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने सभी संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यों एवं क्रीड़ा अधिकारियों से अपनी टीमों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है। आयोजन सचिव एवं क्रीड़ा प्रभारी डॉ. हरिओम शर्मा ने बताया कि प्रतिभागी महाविद्यालय अपनी टीमों की प्रविष्टि मोबाइल नंबर 9627433939 पर दर्ज करा सकते हैं। खिलाड़ियों को 13 नवंबर को सुबह 8:30 बजे तक पात्रता प्रमाण-पत्र, परिचय-पत्र और आवश्यक अभिलेखों के साथ पहुंचना होगा।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों के आधार पर अवध विश्वविद्यालय की महिला बास्केटबॉल टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम 27 से 30 जनवरी 2027 तक चेन्नई के सत्यभामा इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित अखिल भारतीय अंतरविश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेगी। आयोजन को लेकर महाविद्यालय प्रशासन की ओर से खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, जलपान और सुरक्षा की व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Basti News BNBK PG College

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News