Jagdeep Dhankhar: देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। मॉर्निंग वॉक के दौरान श्री धनखड़ बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि वह कुछ मिनट तक बेसुध ही रहे। श्री धनखड़ के बेहोश हो जाने पर वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तुरंत पीसीआर वाहन से घर पहुंचाया। शुरुआती चिकित्सा सहायता के बाद पूर्व उपराष्ट्रपति को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
सूत्रों के अनुसार 75 वर्षीय पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को एम्स के कार्डियो-न्यूरो सेंटर में एडमिट कराया गया है। कार्डियोलॉजी विभाग के विशेषज्ञ डॉक्टर श्री धनखड़ के स्वास्थ्य की जांच और उपचार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बेहोश होने के बाद इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंसेज (आईएलबीएस) की मेडिकल टीम और एम्स के डॉक्टर संदीप सेठ ने शुरुआती स्वास्थ्य जांच की थी। उन्हें जरूरी चिकित्सा सहायता भी दी गई।
स्वास्थ्य में सुधार न होने के चते बेहतर इलाज और निगरानी के लिए उन्हें एंबुलेंस से तुरंत एम्स पहुंचाया गया। एम्स प्रशासन की ओर से अभी तक पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं की गयी है। डॉक्टरों की निगरानी में उनकी उपचार चल रहा है। उल्लेखनीय है कि जगदीप धनखड़ अगस्त 2022 में भारत के 14वें उपराष्ट्रपति बने थे। जुलाई 2025 में श्री धनखड़ ने पद से इस्तीफा दे दिया था।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें