Wednesday, 11 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: नोटबंदी भ्रष्टाचार का महासागर..., अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना

UP News: अखिलेश यादव ने नोटबंदी को भ्रष्टाचार का महासागर करार दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस निर्णय से देश की अर्थव्यवस्था और छोटे कारोबारियों को भारी नुकसान हुआ था।
Bureau
Bureau News Desk
11 Nov 2026
02:01 PM
1 min read
UP News: नोटबंदी भ्रष्टाचार का महासागर..., अखिलेश यादव ने बीजेपी पर साधा निशाना
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
अखिलेश यादव ने मनाया नोटबंदी में जन्मे खजांची का 10वां जन्मदिन
सपा प्रमुख बोले- नोटबंदी भ्रष्टाचार का महासागर
छोटे दुकानदारों और कारोबारियों को हुआ नुकसान
बीजेपी को खजांची को गोद लेना चाहिए

UP News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को नोटबंदी के दौरान पैदा हुए खजांची का 10वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर सपा प्रमुख ने केंद्र की भाजपा सरकार और नोटबंदी के निर्णय पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने नोटबंदी को भ्रष्टाचार का महासागर करार दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस निर्णय से देश की अर्थव्यवस्था और छोटे कारोबारियों को भारी नुकसान हुआ था। नोटबंदी के चलते कई दुकानदारों का कारोबार प्रभावित हुआ। कई कारखानें तो आज तक इससे उबर नहीं सके हैं। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय में खजांची का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पार्टी शुरुआत से ही खजांची का जन्मदिन मनाती आ रही है और उसकी पढ़ाई-लिखाई का खर्च भी उठा रही है। भाजपा पर तंज कसते हुए सपा प्रमुख ने कहा कि पार्टी को खजांची को गोद ले लेना चाहिए, जैसे कि उनके सांसदों ने गांवों को गोद लिया था। अखिलेश यादव ने सवाल करते हुए कहा कि एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी का सपना दिखाने वाली भाजपा एक बच्चे का जन्मदिन तक नहीं मना सकी। श्री यादव ने आगे कहा कि नोटबंदी का निर्णय देश की अर्थव्यवस्था के लिए काफी नुकसानदायक साबित हुआ।

उन्होंने नोटबंदी को स्लो पॉइजन बताया और आरोप लगाते हुए कहा कि इससे छोटे व्यापारियों को नुकसान हुआ और कई दुकानदारों के तो कारोबार तक बंद होने की स्थिति हो गयी। अखिलेश यादव ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां लोगों का बैंकों पर विश्वास बढ़ाने की कोशिश की गयी, जबकि भारत में नोटबंदी के माध्यम से बैंकिंग व्यवस्था को प्रभावित कर दिया गया। सपा अध्यक्ष श्री यादव ने दावा करते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद नकदी का चलन लगभग 70 फीसदी बढ़ गया।

उन्होंने भाजपा के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर भी सवाल उठाए। कहा कि नोटबंदी के निर्णय ने देश की अर्थव्यवस्था को पीछे धकेल दिया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या दीपोत्सव में इस्तेमाल होने वाले सरसों तेल पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव के संपन्न हो जाने के बाद बचा हुआ तेल ले जाने वाले लोगों को अपमानित किया जा रहा है। आम जनमानस के साथ ऐसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद 1.27 करोड़ मतदाताओं के नाम कटने के दावे पर भी सपा प्रमुख ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ा जाए और बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जाए। जिससे मतदाता सूची में पारदर्शिता बनी रहे। प्रेस कांफ्रेंस में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में अब लड़ाई 80 और 20 की नहीं, बल्कि 95 और 5 की है। सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर भी सवाल उठाते हुए अखिलेश यादव ने दावा किया कि करीब 17,500 करोड़ रुपये के ठेकों में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार जवाब नहीं दे रही है।  

Explore Related Topics

Akhilesh Yadav Khajanchi Birthday Demonetisation News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News