Varanasi News: वाराणसी में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। तालाब के किनारे बने मकान की दीवार अचानक ढह गई और देखते ही देखते एक परिवार कि खुशिया छिन गई। दीवार गिरने से टीन शेड में सो रहा पूरा परिवार तालाब में जा गिरा। इस हादसे में दो मासूम बहनों की डूबने से मौत हो गई। काफी तलाश के बाद सुबह दोनों बच्चियों के शव तालाब से निकाले गए।
यह दर्दनाक घटना वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव गांव के पश्चिमपुरा की है। यहां अय्युदीन उर्फ कल्लू अपने परिवार के साथ तालाब किनारे बने मकान में रहते हैं। मंगलवार रात वह अपनी पत्नी तबस्सुम, बेटे अख्तर और तीन बेटियों रोशनी (8), आफिया (6) और फलक (4) के साथ टीन शेड के नीचे सो रहे थे।
दो बच्चियों की मौत
देर रात अचानक तालाब की ओर की दीवार ढह गई। देखते ही देखते परिवार के सभी लोग पानी में गिर गए। अय्युदीन, उनकी पत्नी, बेटा और बड़ी बेटी रोशनी किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन छह साल की आफिया और चार साल की फलक पानी में डूब गईं। जिनकी जान नहीं बच सकी, शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने NDRF की टीम को बुलाया। रात में अंधेरा और तालाब में ज्यादा पानी होने के कारण बच्चियों को तलाशने मे मुशकिलो का सामना करना पड़ा और दोनो बच्चिया नहीं बच सकी । सुबह NDRF की टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों बहनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घर की दो मासूम बेटियों की मौत से मां तबस्सुम का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में रात तक बच्चों की आवाजें गूंज रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। डीसीपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। इस हादसे ने पुरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें