Wednesday, 11 November 2026 | Lucknow | 29°C

Air India: एयर इंडिया की फ्लाइट में मिला हाईजैक की धमकी वाला नोट

Air India: एयर इंडिया के एक विमान में हाईजैक की धमकी भरा नोट मिलने से हड़कंप मच गया।
Bureau
Bureau News Desk
11 Nov 2026
01:58 PM
1 min read
Air India: एयर इंडिया की फ्लाइट में मिला हाईजैक की धमकी वाला नोट
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
Air India की फ्लाइट में मिला धमकी भरा नोट
उड़ान से पहले मिला संदिग्ध नोट
पायलट ने तुरंत ATC को दी सूचना
सभी यात्रियों को सुरक्षित उतारा गया

Air India: एयर इंडिया के एक विमान में हाईजैक का धमकी भरा नोट मिलने से हड़कंप मच गया। यह विमान कोलकाता से मुंबई जा रहा था। उड़ान भरने से पहले ही विमान में एक संदिग्ध नोट मिला। इसके बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। सावधानी और सुरक्षा के लिए विमान को अलग जगह पर खड़ा किया गया। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार सुबह कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यह घटना हुई। विमान मुंबई के लिए उड़ान भरने की तैयारी में था लेकिन इसी दौरान उसमें एक धमकी भरा नोट मिला। बताया जा रहा है कि नोट में विमान को हाईजैक करने की चेतावनी दी गई थी। नोट मिलने के बाद विमान में मौजूद यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जरूरी कदम उठाए गए।

विमान में नोट मिलने के बाद पायलट ने तुरंत Air Traffic control (ATC)को इसकी जानकारी दी। इसके बाद विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। सुरक्षा नियमों के तहत सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीम एयरपोर्ट पहुंच गई। अधिकारियों ने विमान की तलाशी शुरू कर दी। साथ ही विमान में मिले धमकी भरे नोट की भी जांच की जा रही है। 

Explore Related Topics

Air India Hijack Threat Hijack Threat Bomb Threat

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News