Wednesday, 11 November 2026 | Lucknow | 29°C

Mother Dairy: मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, अब 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक देना होगा ज्यादा

Mother Dairy: मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।
Bureau
Bureau News Desk
11 Nov 2026
12:47 PM
1 min read
Mother Dairy: मदर डेयरी ने बढ़ाए दूध के दाम, अब 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक देना होगा ज्यादा
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
मदर डेयरी ने महंगा किया दूध
दूध की कीमतों में 4 रुपये तक की बढ़ोतरी
गुरुवार से लागू होंगे नए दाम
किसानों से महंगा दूध खरीद रही कंपनी

Mother Dairy: मदर डेयरी कंपनी ने दूध की कीमते बढा दी  दी है। कंपनी ने दूध के अलग-अलग तरह के दाम 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए हैं, ये नई कीमतें गुरुवार से लागू होंगी। इस फैसले के बाद दिल्ली-NCR के लोगों को अब दूध खरीदने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसानों से दूध महंगा मिलने के कारण कंपनी ने यह फैसला लिया है और अब दूध की खरीद महंगी होने से ग्राहकों को भी ज्यादा कीमत चुकानी होगी। वहींं ,मदर डेयरी अपनी दूध बिक्री से होने वाली कमाई का करीब 75 से 80 प्रतिशत हिस्सा किसानों को देती है।

अब किस दूध की कितनी होगी कीमत

टोंड दूध (थोक): 58 रुपये से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर।
फुल क्रीम दूध (पाउच): 72 रुपये से बढ़कर 76 रुपये प्रति लीटर।
टोंड दूध (पाउच): 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर।
डबल टोंड दूध: 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर।
गाय का दूध: 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर।

मदर डेयरी ने इससे पहले 14 मई 2026 को दूध की कीमतों में बदलाव किया था। वहीं,इससे पहले अप्रैल 2025 में दामों में संशोधन किया गया था। कंपनी का कहना है कि दूध खरीदने की लागत बढ़ने से कीमतों में बदलाव करना जरूरी हो गया है।

दिल्ली-NCR में रोजाना 35 लाख लीटर दूध की बिक्री

मदर डेयरी की शुरुआत साल 1974 में हुई थी। यह राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी है। कंपनी दिल्ली-NCR में रोजाना करीब 35 लाख लीटर दूध बेचती है। वहीं, देशभर में इसकी कुल दूध बिक्री 50 लाख लीटर प्रतिदिन से ज्यादा है। कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में अपना कारोबार 17 प्रतिशत बढ़ाकर 20,300 करोड़ रुपये कर लिया था। दूध उत्पादों और खाद्य तेलों की बढ़ती मांग से कंपनी के कारोबार को फायदा मिला।

अमूल और नंदिनी के उत्पाद भी हुए महंगे

दूध की कीमतों में बदलाव के बीच अमूल और नंदिनी के कुछ उत्पादों के दाम भी बढ़ाए गए हैं। अमूल ब्रांड के तहत उत्पाद बेचने वाली गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन ने इनपुट लागत बढ़ने के कारण 2 नवंबर से घी की कीमतों में 50 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसके अलावा 500 ग्राम वाले टेबल बटर पैक के दाम भी 15 रुपये बढ़ाए गए। इसके अलावा,कर्नाटक में नंदिनी के घी, मक्खन, पनीर और तृप्ति दूध के दाम भी बदले गए हैं। नई कीमतें 4 नवंबर से लागू हो गई हैं।

Explore Related Topics

Mother Dairy Mother Dairy Milk Price Milk Price Hike

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News