Wednesday, 11 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: CM योगी की युवाओं-किसानों को बड़ी सौगात, 1,146 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को युवाओं और किसानों को बड़ा तोहफा दिया। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व विभाग में चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
Bureau
Bureau News Desk
11 Nov 2026
11:58 AM
1 min read
UP News: CM योगी की युवाओं-किसानों को बड़ी सौगात, 1,146 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
सीएम योगी की युवाओं और किसानों को बड़ी सौगात
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बांटे नियुक्ति पत्र
पिछली सरकारों पर साधा निशाना
सीएम बोले: यूपी अब बीमारू राज्य नहीं, देश का ग्रोथ इंजन है

UP News: प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को युवाओं और किसानों को बड़ा तोहफा दिया। राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व विभाग में चयनित 1,146 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। साथ ही मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 4,300 लाभार्थी किसान परिवारों को 215 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की राशि भी वितरित की। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर भी उपस्थित रहे।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्ववर्ती सरकारों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि साल 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया में कोई पारदर्शिता नहीं थी। यूपी में भर्ती प्रक्रियाओं की यह स्थिति थी कि परीक्षा कोई और देता था। नियुक्ति पत्र किसी दूसरे व्यक्ति को ही मिल जाता था। मुख्यमंत्री ने बॉलीवुड फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ का उल्लेख करते हुए पूर्ववर्ती सरकारों की भर्ती व्यवस्था पर करारा निशाना साधा।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि साल 2017 में सरकार बनने के बाद जब पुलिस विभाग की समीक्षा की गयी तो लगभग डेढ़ लाख पद रिक्त मिले। यही नहीं पिछली सरकार ने पीएसी की 34 कंपनियां भी खत्म कर दी थी। सीएम योगी ने कहा कि वर्तमान सरकार में तेजी से नियुक्तियां की जा रही हैं और पारदर्शी तरीके से युवाओं को सरकारी नौकरियां मिल रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व विभाग में एक लाख से ज्यादा नियुक्तियां पूरी की जा चुकी हैं और लेखपाल भर्ती की प्रक्रिया भी चल रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिवपाल यादव पर चुटकी लेते हुए कहा कि अगर किसी को गिनती नहीं आती तो उन्हें साथ ले लें, क्योंकि उनको गिनती करने का अच्छा अनुभव है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यूपी में नियुक्ति पत्र वितरित करने का यह सिलसिला अगले साल 26 जनवरी तक जारी रहेगा। युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना ही सरकार की पहली प्राथमिकता है।

सीएम योगी ने कहा कि पहले दंगे और कर्फ्यू ही यूपी की पहचान थे। महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं थी। लेकिन अब राज्य में काननू-व्यवस्था का राज है। युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, राज्य में व्यापार बढ़ रहा है। अब उत्तर प्रदेश कोई बीमारू राज्य नहीं है बल्कि देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन चुका है। किसानों के हितों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अन्नदाता मेहनत करें। सरकार हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है। राज्य में पहले दुर्घटना सहायता का लाभ केवल जमीन के मालिक किसानों तक सीमित था। लेकिन वर्तमान सरकार ने बटाईदारों को भी योजना में शामिल किया गया है। इसके साथ ही सांप के काटने, जानवरों के हमले और अन्य हादसों में प्रभावित किसानों को सहायता दी जा रही है। किसानों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। 

Explore Related Topics

Yogi Adityanath UP Government News 1146 Junior Assistant

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News