Wednesday, 11 November 2026 | Lucknow | 29°C

Rinku Singh Wedding: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी के कार्ड तैयार, सीएम योगी को भी देंगे न्योता

Rinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और प्रिया सरोज चार दिसंबर को सात फेरे लेंगे। विवाह की तिथि नजदीक आने के साथ ही दोनों परिवारों में तैयारियां भी तेज हो गयी है। विवाह में शामिल होने वाले अतिथियों के लिए निमंत्रण के कार्ड भी छप चुके हैं।
Bureau
Bureau News Desk
11 Nov 2026
11:39 AM
1 min read
Rinku Singh Wedding: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी के कार्ड तैयार, सीएम योगी को भी देंगे न्योता
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी की तैयारियां तेज
4 दिसंबर को लेंगे सात फेरे
अलीगढ़ से 100 मेहमानों को मिलेगा शादी का न्योता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी आमंत्रित करने की तैयारी

Rinku Singh Wedding: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और जौनपुर के मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के विवाह समारोह की तैयारियां तेजी से चल रही है। रिंकू सिंह और प्रिया सरोज चार दिसंबर को सात फेरे लेंगे। विवाह की तिथि नजदीक आने के साथ ही दोनों परिवारों में तैयारियां भी तेज हो गयी है। विवाह में शामिल होने वाले अतिथियों के लिए निमंत्रण के कार्ड भी छप चुके हैं। रिंकू और प्रिया के शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। 

क्रिकेटर रिंकू सिंह के अलीगढ़ में रहने वाले रिश्तेदारों और करीबी लोगों तक विवाह के कार्ड भी पहुंच चुके हैं। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ से लगभग 100 लोगों को विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। रिंकू सिंह की मां और उनकी बहन शादी की तैयारियों के लिए जोरशोर से खरीददारी भी कर रही हैं। रिंकू सिंह ने अपनी बहन नेहा के साथ बैठ खुद शादी का कार्ड पसंद किया और निमंत्रण कार्ड की डिजाइन को अंतिम रूप देने के बाद छपवाया।

rinku-singh.webp

बताया जा रहा है कि क्रिकेटर रिंकू सिंह अपने परिवार के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे और उन्हें विवाह में शामिल होने के लिए आमंत्रित करेंगे। रिंकू सिंह अपनी मां के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विवाह का कार्ड देने के लिए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय से मुलाकात के लिए समय भी मांगा गया है। संभावना यह जताई जा रही है कि 14 या 15 नवंबर के आसपास क्रिकेटर रिंकू सिंह अपनी शादी का कार्ड देने के लिए परिवार के साथ मुख्यमंत्री से मिल सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि 14 नवंबर को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह की शादी की तिथि तय हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अलीगढ़ पहुंचने का कार्यक्रम है। ऐसे में रिंकू सिंह परिवार के साथ यहीं पर मुख्यमंत्री से भेंट कर सकते हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री के दुबई रवाना होने का कार्यक्रम है। क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज के विवाह को लेकर प्रशंसकों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस विवाह समारोह में कई चर्चित हस्तियां शामिल होगीं।  

Explore Related Topics

Rinku Singh Wedding Priya Saroj Wedding Rinku Singh Marriage

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News