Wednesday, 11 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: फल की दुकान का ताला तोड़ दो लाख रुपये पार, व्यापारी के उड़े होश

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर स्थित अयोध्या मार्ग पर चोरों ने मंगलवार की रात एक फल की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब दो लाख रुपये नकद चोरी कर लिए।
Bureau
Bureau News Desk
11 Nov 2026
12:09 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: फल की दुकान का ताला तोड़ दो लाख रुपये पार, व्यापारी के उड़े होश
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
मीरानपुर में चोरों ने फल की दुकान का ताला तोड़कर दिया वारदात को अंजाम
गल्ले में रखी नकदी लेकर हुए फरार
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर स्थित अयोध्या मार्ग पर चोरों ने मंगलवार की रात एक फल की दुकान को निशाना बनाते हुए करीब दो लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखी नकदी लेकर फरार हो गए। बुधवार सुबह चोरी की जानकारी होने पर दुकानदार के होश उड़ गए।

जानकारी के अनुसार, मीरानपुर अयोध्या मार्ग पर राहुल सोनकर की फल की दुकान है। मंगलवार रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखे करीब दो लाख रुपये लेकर फरार हो गए। बुधवार सुबह जब राहुल सोनकर दुकान पहुंचे तो टूटा हुआ ताला देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखी नकदी गायब थी।

पीड़ित दुकानदार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस चोरों की पहचान कर घटना का खुलासा करने में जुटी है।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Akbarpur Theft Miranpur Theft Case

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News