Friday, 06 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: धनतेरस पर अंबेडकरनगर में बरसा धन, करीब 300 करोड़ का कारोबार; बाजारों में उमड़ा जनसैलाब

Ambedkar Nagar News: सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी, जो देर रात तक जारी रही। सोना-चांदी, बाइक, कार, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू उपयोग की अन्य वस्तुओं की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई।
Bureau
Bureau News Desk
06 Nov 2026
04:49 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: धनतेरस पर अंबेडकरनगर में बरसा धन, करीब 300 करोड़ का कारोबार; बाजारों में उमड़ा जनसैलाब
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
धनतेरस पर बाजारों में उमड़ा जनसैलाब
जिले में एक दिन में 300 करोड़ का कारोबार
सोना-चांदी की खरीदारी में दिखा उत्साह
कार-बाइक के शोरूम पर लगी ग्राहकों की कतार

Ambedkar Nagar News: दीपावली से पहले धनतेरस के पर्व पर जिले के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने की परंपरा ने कारोबार को नई ऊंचाई दे दी। सुबह से ही बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी, जो देर रात तक जारी रही। सोना-चांदी, बाइक, कार, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक सामान और घरेलू उपयोग की अन्य वस्तुओं की दुकानों पर जमकर खरीदारी हुई। अनुमान के मुताबिक, धनतेरस के एक दिन में जिले में करीब 300 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

धनतेरस पर सबसे अधिक उत्साह सराफा बाजार में देखने को मिला। सोने-चांदी के आभूषणों के साथ सिक्कों की भी खूब बिक्री हुई। महिलाओं ने अपनी पसंद के आभूषण खरीदे तो कई परिवारों ने परंपरा के अनुसार चांदी के सिक्के और अन्य शुभ वस्तुएं घर ले जाना पसंद किया। सोने-चांदी की कीमतों के बावजूद ग्राहकों के उत्साह में कोई खास कमी नजर नहीं आई।

bbb.jpg

ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी धनतेरस का त्योहार कारोबार के लिहाज से बेहद खास रहा। बाइक और कार के शोरूम पर सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। कई लोगों ने पहले से बुक कराए गए वाहनों की डिलीवरी ली तो तमाम परिवारों ने धनतेरस के शुभ अवसर पर नए वाहन खरीदकर अपने घर खुशियां लाईं। शोरूम में वाहनों की डिलीवरी का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।

बर्तन बाजार में भी खरीदारी का उत्साह देखते ही बना। स्टील, पीतल, तांबा और अन्य धातुओं के बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर टीवी, फ्रिज, वाशिंग मशीन, मोबाइल और अन्य घरेलू उपकरणों की बिक्री ने भी कारोबार को गति दी। सजावटी सामान, फर्नीचर और घरेलू जरूरतों की वस्तुओं की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ रही।

aaa.jpg

व्यापारियों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

धनतेरस पर उमड़ी भीड़ से जिले के छोटे-बड़े व्यापारियों के चेहरे खिल उठे। फुटकर दुकानदारों से लेकर बड़े शोरूम संचालकों तक को अच्छे कारोबार की उम्मीद पूरी होती दिखाई दी। बाजारों में बढ़ी भीड़ के चलते कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन भी प्रभावित रहा। ग्राहकों की भीड़ और वाहनों की आवाजाही से देर शाम तक बाजार गुलजार रहे।

कुल मिलाकर धनतेरस का पर्व जिले के व्यापारिक जगत के लिए बड़ी सौगात लेकर आया। करीब 300 करोड़ रुपये के अनुमानित कारोबार ने यह साफ कर दिया कि महंगाई और बदलती आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद त्योहारों पर खरीदारी को लेकर लोगों का उत्साह बर करार है। 

Explore Related Topics

UP Business News Ambedkar Nagar Market Dhanteras Celebration

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News