Sunday, 15 November 2026 | Lucknow | 29°C

Ambedkar Nagar News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में मिला शव; प्रेम प्रसंग की चर्चा से मचा हड़कंप

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहसिनपुर स्थित एलआईसी गली में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक का शव कमरे के अंदर पंखे से लटका मिला।
Bureau
Bureau News Desk
14 Nov 2026
01:32 PM
1 min read
Ambedkar Nagar News: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, कमरे में मिला शव; प्रेम प्रसंग की चर्चा से मचा हड़कंप
सोर्स - संवाददाता रवि दुबे
हाइलाइट्स
मोहसिनपुर की एलआईसी गली में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप
28 वर्षीय नंदकुमार गौड़ की मौत से इलाके में सनसनी
अकबरपुर में कमरे के अंदर मिला युवक का शव
मौत की वजह तलाश रही पुलिस

Ambedkar Nagar News: उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहसिनपुर स्थित एलआईसी गली में शुक्रवार को एक कमरे के अंदर युवक का शव पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान नंदकुमार गौड़ उर्फ सन्नू (28 वर्ष) पुत्र विजय गौड़ के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, युवक का शव कमरे में पंखे से लटका हुआ मिला। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना को लेकर इलाके में प्रेम प्रसंग की चर्चा सामने आ रही है। हालांकि, अभी तक पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी वास्तविक वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। 

सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक की मौत के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

Explore Related Topics

Ambedkar Nagar News Akbarpur News Mohsinpur News

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News