Sunday, 15 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP News: यूपी में रात का सफर हुआ सुरक्षित, छठ पर 14 हजार से ज्यादा रोडवेज बसें संचालित

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा और बेहतर परिवहन व्यवस्था को प्राथमिकता दे रही है। इसका असर रात में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भी दिखाई दे रहा है।
Bureau
Bureau News Desk
14 Nov 2026
04:49 PM
1 min read
UP News: यूपी में रात का सफर हुआ सुरक्षित, छठ पर 14 हजार से ज्यादा रोडवेज बसें संचालित
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
यूपी में रात का सफर हुआ सुरक्षित
छठ पर 14 हजार से ज्यादा बसें दौड़ेंगी; 5 हजार रात में संचालित
योगी सरकार में बढ़ा रात्रिकालीन सफर का भरोसा
रोजाना दो लाख से अधिक यात्री कर रहे यात्रा

UP News: राज्य में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक परिवहन सुविधाओं में सुधार के साथ रात्रिकालीन आवागमन को बढ़ावा मिल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार महिला सुरक्षा और बेहतर परिवहन व्यवस्था को प्राथमिकता दे रही है। इसका असर रात में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भी दिखाई दे रहा है। नौकरीपेशा महिलाएं, छात्राएं और परिवार के साथ यात्रा करने वाले लोग अब रात में भी लंबी दूरी तय कर रहे हैं।

छठ महापर्व को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की ओर से 14 हजार से अधिक बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें करीब 5 हजार बसें रात्रिकालीन सेवाओं के तहत यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा रही हैं। वर्तमान में प्रतिदिन दो लाख से अधिक यात्री रात की बस सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। दिल्ली से पूर्वांचल के प्रमुख शहरों के लिए लगभग 550 बसें संचालित की जा रही हैं।

राज्य सरकार की ओर से मिशन शक्ति, महिला हेल्पलाइन और पुलिस की सक्रियता के माध्यम से महिला सुरक्षा को मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के विस्तार से महिलाओं के लिए यात्रा के विकल्प भी बढ़े हैं। नौकरीपेशा महिलाओं और छात्राओं को अपने काम के बाद घर लौटने के लिए अब बसों की बेहतर उपलब्धता मिल रही है। इसके अलावा त्योहारों पर मायके या ससुराल जाने वाली महिलाओं के लिए भी रात्रिकालीन बस सेवाएं सुविधाजनक साबित हो रही हैं। 

अपर मुख्य सचिव परिवहन अमृत अभिजात ने बताया कि छठ महापर्व पर पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए 13 से 17 नवंबर तक अधिक से अधिक बसों का संचालन करने के निर्देश दिए गए हैं। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और अन्य महानगरों में रहने वाले पूर्वांचलवासियों को घर पहुंचने में परेशानी न हो, इसके लिए परिवहन निगम को अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराने और आवागमन व्यवस्थित रखने को कहा गया है।

दीपावली के दौरान भी रोडवेज बसों में यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। छह दिनों में एक करोड़ से अधिक लोगों ने परिवहन निगम की बसों से यात्रा की।

  • 6 नवंबर: 18.06 लाख यात्री
  • 7 नवंबर: 16.72 लाख यात्री
  • 8 नवंबर: 17.36 लाख यात्री
  • 9 नवंबर: 14.12 लाख यात्री
  • 10 नवंबर: 16.42 लाख यात्री
  • 11 नवंबर: 19.45 लाख से अधिक यात्री

महिला सुरक्षा के लिए यूपी-112 की ओर से भी लगातार सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वर्ष 2019 से अब तक 5,274 महिलाओं को एस्कॉर्ट फॉर सेफ्टी सुविधा दी जा चुकी है। हाल ही में सुल्तानपुर के कादीपुर क्षेत्र में 31 अक्टूबर की रात साधन नहीं मिलने से परेशान एक दंपती को पीआरवी-9391 ने अपने वाहन से बारी हमीदपुर स्थित उनके घर पहुंचाया। वहीं, गोंडा के कटरा बाजार क्षेत्र में रास्ता भटक गई एक मूक-बधिर महिला को पीआरवी-9132 के पुलिसकर्मियों ने उसके इशारों की मदद से समझकर परिजनों तक सुरक्षित पहुंचाया। 

Explore Related Topics

UP News Today Yogi Adityanath Uttar Pradesh Roadways

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News