Sunday, 15 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP IAS Transfer: 38 आईएएस अधिकारियों का तबादला, अनुज सिंह बने एलडीए के नए उपाध्यक्ष

UP IAS Transfer: प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने एक साथ 38 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
Bureau
Bureau News Desk
14 Nov 2026
12:22 PM
1 min read
UP IAS Transfer: 38 आईएएस अधिकारियों का तबादला, अनुज सिंह बने एलडीए के नए उपाध्यक्ष
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
लखनऊ से वाराणसी तक बदले कई बड़े अफसर
मेरठ, नोएडा और यमुना प्राधिकरण में भी बदलाव
कई जिलों के जिलाधिकारियों का भी तबादला
फतेहपुर, बिजनौर और श्रावस्ती में नई तैनाती

UP IAS Transfer: प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने एक साथ 38 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस तबादला सूची में जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, नगर आयुक्त, विशेष सचिव और विकास प्राधिकरणों में तैनात कई वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इस फेरबदल के तहत लखनऊ विकास प्राधिकरण, वाराणसी, गाजियाबाद, मेरठ, सीतापुर, गोरखपुर और कई अन्य जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर नई तैनाती की गई है।

तबादला सूची के अनुसार अनुज सिंह को लखनऊ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अब तक इस पद पर तैनात रहे प्रथमेश कुमार को सीतापुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, सीतापुर के मौजूदा जिलाधिकारी राजागणपति आर को सूडा का निदेशक नियुक्त किया गया है। वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल को गाजियाबाद नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। वहीं, गोरखपुर के मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी अब वाराणसी के नए नगर आयुक्त होंगे। विशेष सचिव आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स अभिषेक कुमार को गोरखपुर का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।

1.avif

गाजियाबाद के नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक को मेरठ विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। मेरठ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह को भी यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। यहां तैनात राजेश कुमार को अयोध्या का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा डॉ. नितिन मदान को उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) का संयुक्त प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

2.avif

राज्य सरकार ने महाराजगंज और सिद्धार्थनगर जिलों के जिलाधिकारियों की अदला-बदली की है। महाराजगंज के डीएम गौरव सिंह सोगरवाल को सिद्धार्थनगर भेजा गया है, जबकि सिद्धार्थनगर के जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन को महाराजगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुजफ्फरनगर के जिलाधिकारी उमेश मिश्रा को नगर विकास विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। ग्रेटर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार सिंह अब मुजफ्फरनगर के नए जिलाधिकारी होंगे। मेरठ की मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल को ग्रेटर नोएडा में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है।

3.avif

फतेहपुर के मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना को नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है। इस विभाग में विशेष सचिव रहे जोगिंदर सिंह को बिजनौर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, बिजनौर के डीएम उमेश प्रताप सिंह को लोक निर्माण विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। पूनम निगम को फतेहपुर का नया मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। श्रावस्ती के मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद को डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी में अपर निदेशक बनाया गया है। उनकी जगह शिशिर कुमार सिंह श्रावस्ती के नए सीडीओ होंगे।

अलीगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार को फिरोजाबाद का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। वहीं, फिरोजाबाद के मुख्य विकास अधिकारी शोहन वैश्य को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बरेली मंडल के अपर आयुक्त मनोज कुमार को वाराणसी मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है। अतुल कुमार को बरेली मंडल का नया अपर आयुक्त नियुक्त किया गया है। मंजूलता को मुरादाबाद नगर निगम का अपर नगर आयुक्त और प्रतिभा सिंह को कानपुर मंडल का अपर आयुक्त बनाया गया है।

Explore Related Topics

UP IAS Transfer Uttar Pradesh IAS Transfer List UP Officers Transfer

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News