Sitapur News: रेउसा क्षेत्र के अमलोरा गांव में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक और युवती के शव, युवक के घर के बाहर छप्पर के नीचे अलग-अलग फंदों से लटके मिले। सुबह घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गयी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतकों की पहचान गांव निवासी दिलीप (22) और रुचि (20) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रुचि की करीब छह महीने पहले शादी हुई थी। वह करवाचौथ के मौके पर अपने मायके आई हुई थी।
ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों के घरों के बीच करीब 50 मीटर की दूरी है। शनिवार सुबह दोनों के शव दिलीप के घर के बाहर बने छप्पर के नीचे फंदों से लटके दिखाई दिए।
दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन घटना के पीछे की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं।
थाना प्रभारी हनुमंत तिवारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना से जुड़ी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें