सीतापुर में नहर के पास मिला तेंदुए का शव, वन विभाग ने शुरू की जांच

UP News: सीतापुर के हरगांव क्षेत्र में नहर के पास तेंदुए का शव मिलने से हड़कंप। वन विभाग ने सर्च ऑपरेशन चलाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत का कारण रिपोर्ट में स्पष्ट होगा।
News Desk 06 Dec 2025, 08:12 PM 1 min read
सीतापुर में नहर के पास मिला तेंदुए का शव, वन विभाग ने शुरू की जांच


>सीतापुर के हरगांव क्षेत्र में शारदा सहायक नहर पुल के करीब शनिवार सुबह एक तेंदुए का शव मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।


>ग्रामीणों ने सुबह जंगल के पास तेंदुए का शव देखा और तुरंत वन विभाग को जानकारी दी। दहशत के चलते लोग आसपास के क्षेत्र से दूर हो गए। हरगांव वन रेंज के महादेव अटरा क्षेत्र में नहर के किनारे पड़े इस शव की जांच के लिए अधिकारियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, ताकि तेंदुए की मौत से जुड़े संभावित कारणों के सुराग तलाशे जा सकें।


>वन विभाग टीम ने आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए इलसिया पार्क, सीतापुर भेज दिया। अधिकारियों के अनुसार, मौके पर ऐसा कोई निशान या सबूत नहीं मिला जो तेंदुए की मौत का तत्काल कारण बता सके। डीएफओ नवीन खंडेलवाल ने बताया, तेंदुए के शव पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि मौत बीमारी से हुई या किसी अन्य कारण से।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें