Friday, 13 November 2026 | Lucknow | 29°C

Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, जानें संध्या और सुबह के अर्घ्य का शुभ समय

Chhath Puja 2026: छठ पूजा 15 नवंबर को मनाई जाएगी। जानें संध्या और सुबह के अर्घ्य का शुभ समय और इसका महत्व।
Bureau
Bureau News Desk
13 Nov 2026
12:39 PM
1 min read
Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, जानें संध्या और सुबह के अर्घ्य का शुभ समय
सोर्स - फाइल फोटो
हाइलाइट्स
छठ पूजा पर कब दिया जाएगा डूबते सूर्य को अर्घ्य?
16 नवंबर को होगा छठ व्रत का पारण, जानें सुबह का शुभ मुहूर्त
संतान की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है छठ का कठिन व्रत
छठ पूजा के अंतिम दिन सुबह कितने बजे दें सूर्य देव को अर्घ्य?

Chhath Puja 2026: छठ पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह महापर्व भगवान सूर्य देवता और छठी मैया को समर्पित है। इस दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालु परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और संतान की लंबी उम्र की कामना करते हुए ये कठिन व्रत रखते हैं। छठ पूजा में भगवान सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। इस पर्व पर डूबते और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

छठ महापर्व हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को  मनाई जाती है। इस साल छठ पूजा 15 नवंबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी। इस दिन व्रती शाम के समय नदी, तालाब या किसी साफ जलाशय के किनारे पहुंचकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे।फिर इसके अगले ही दिन 16 नवंबर, सोमवार को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद व्रती अपना व्रत खोलेंगे।

छठ पूजा 2026 में संध्या अर्घ्य का समय

छठ पूजा के तीसरे दिन यानी 15 नवंबर को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। इस दिन सूर्यास्त के समय भगवान सूर्य को जल और दूध से अर्घ्य देने की परंपरा है। संध्या अर्घ्य का समय शाम 04:57 बजे से 05:28 बजे तक रहेगा।

सुबह अर्घ्य का समय

छठ पूजा के चौथे और अंतिम दिन 16 नवंबर को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सुबह अर्घ्य का समय सुबह 06:11 बजे से 06:49 बजे तक रहेगा। अर्घ्य देने के बाद छठी मैया की पूजा की जाती है और फिर व्रती व्रत का पारण करते हैं।

छठ पूजा में सूर्य को अर्घ्य देने का महत्व

छठ पर्व में सूर्य देव को जीवन, ऊर्जा और आरोग्य का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि सूर्य देव की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति बनी रहती है और संतान को लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है। छठी मैया की पूजा से परिवार पर उनकी कृपा बनी रहती है। 

Explore Related Topics

Chhath Puja Arghya Time Sandhya Arghya Time 2026 Usha Arghya Time 2026

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News