Wednesday, 18 November 2026 | Lucknow | 29°C

Amla Navami 2026: कल मनाई जाएगी आंवला नवमी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Akshaya Navami 2026: अक्षय नवमी हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा करने की परंपरा है।
Bureau
Bureau News Desk
17 Nov 2026
03:23 PM
1 min read
Amla Navami 2026: कल मनाई जाएगी आंवला नवमी, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व
हाइलाइट्स
आंवला नवमी पर भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की होगी पूजा, जानें लाभ
अमृत और शुभ चौघड़िया का समय
इन चीजों का दान करना माना जाता है बेहद फलदायी
आंवला नवमी का धार्मिक महत्व

Amla Navami 2026: हिंदू धर्म में अक्षय नवमी का विशेष धार्मिक महत्व है। इसे आंवला नवमी के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार आंवला नवमी हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय नवमी पर पूजा-पाठ, दान-पुण्य और शुभ कार्य करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

पंचांग के अनुसार साल 2026 में कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 18 नवंबर बुधवार को सुबह 6 बजकर 4 मिनट से शुरू होगी। इसका समापन 19 नवंबर गुरुवार को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार इस बार अक्षय नवमी का पर्व 18 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा।

आंवला नवमी के दिन पूजा और शुभ कार्यों के लिए चौघड़िया मुहूर्त इस प्रकार हैं:

  • लाभ चौघड़िया: सुबह 6:46 से 8:06 बजे तक।

  • अमृत चौघड़िया: सुबह 8:06 से 9:26 बजे तक।

  • शुभ चौघड़िया: सुबह 10:46 से दोपहर 12:06 बजे तक।

  • लाभ चौघड़िया: शाम 4:06 से 5:26 बजे तक।

  • शुभ चौघड़िया: शाम 7:06 से रात 8:46 बजे तक।

  • अमृत चौघड़िया: रात 8:46 से 10:26 बजे तक।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय नवमी पर जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करना शुभ माना जाता है। इस दिन गरीबों और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। श्रद्धालु अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-पुण्य कर सकते हैं। मान्यता है कि आंवले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है। कई स्थानों पर श्रद्धालु पेड़ के नीचे दीपक जलाते हैं और वहीं बैठकर भोजन करते हैं। पौराणिक मान्यताओं में अक्षय नवमी को सतयुग की शुरुआत से भी जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।

Explore Related Topics

Akshaya Navami 2026 Amla Navami 2026 Akshaya Navami Date

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News