Wednesday, 18 November 2026 | Lucknow | 29°C

23rd ASEAN India Summit: PM मोदी बोले: भारत-आसियान का भविष्य सहयोग से तय होगा, डिजिटल और रक्षा में बढ़ेगी साझेदारी

23rd ASEAN India Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित किया।
Bureau
Bureau News Desk
17 Nov 2026
04:53 PM
1 min read
23rd ASEAN India Summit: PM मोदी बोले: भारत-आसियान का भविष्य सहयोग से तय होगा, डिजिटल और रक्षा में बढ़ेगी साझेदारी
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
मनीला में 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को पीएम मोदी ने किया संबोधित
एक्ट ईस्ट पॉलिसी को बताया संबंधों की मजबूती का आधार
ट्रंप भी पहुंचे फिलीपींस
क्वाड बैठक पर दुनिया की नजर

23rd ASEAN India Summit:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच बढ़ते संबंधों को महत्वपूर्ण बताया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी ने आसियान देशों के साथ साझेदारी को नई गति और मजबूती दी है। अब दोनों पक्षों का सहयोग केवल साझा संस्कृति और विरासत तक सीमित नहीं है, बल्कि डिजिटल तकनीक, रक्षा और अंतरिक्ष जैसे आधुनिक क्षेत्रों तक पहुंच चुका है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि 2014 से अब तक भारत ने आसियान देशों के साथ लोगों के आपसी संपर्क को मजबूत करने के लिए 100 से अधिक पहल की हैं। इसके अलावा करीब 250 क्विक इम्पैक्ट प्रोजेक्ट शुरू किए गए हैं और कौशल विकास के लिए 10 हजार से अधिक छात्रवृत्तियां प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि भारत और आसियान के नौ देशों के बीच सीधी उड़ानें और पर्यटन में बढ़ोतरी दोनों पक्षों के मजबूत होते रिश्तों का प्रमाण हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और आसियान मिलकर दुनिया की लगभग एक चौथाई आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में क्षेत्र का भविष्य प्रतिस्पर्धा के बजाय सहयोग से तय होना चाहिए। उन्होंने मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि दुनिया लगातार कई संकटों का सामना कर रही है। ऐसे समय में शांति, स्थिरता और भविष्य को लेकर भरोसा सबसे ज्यादा जरूरी है। प्रधानमंत्री ने आसियान की एकता और क्षेत्रीय मामलों में उसकी केंद्रीय भूमिका के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि आसियान कम्युनिटी विजन 2045 और विकसित भारत 2047 दोनों क्षेत्रों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने में मददगार साबित हो सकते हैं।

पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि भारत और आसियान की व्यापक रणनीतिक साझेदारी आने वाले समय में और मजबूत होगी। दोनों पक्ष मिलकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुरक्षित, समावेशी और समृद्ध बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस सम्मेलन की थीम 'नेविगेटिंग आवर फ्यूचर टुगेदर' यानी मिलकर अपने भविष्य की राह तय करना है। प्रधानमंत्री ने इसे मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में प्रासंगिक बताया।

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी आसियान सम्मेलन के दौरान फिलीपींस पहुंच गए हैं। उनके दौरे के दौरान क्वाड देशों के नेताओं के साथ बैठक प्रस्तावित है। क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। ट्रंप की एशिया यात्रा का अगला पड़ाव चीन का शेनझेन होगा, जहां 18-19 नवंबर को एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग शिखर सम्मेलन आयोजित होना है। 

Explore Related Topics

PM Modi ASEAN Summit 23rd ASEAN India Summit Narendra Modi Manila Visit

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News