Wednesday, 18 November 2026 | Lucknow | 29°C

KGMU Non Teaching Recruitment: केजीएमयू में चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग का इंतजार, कुलपति को सौंपा ज्ञापन

KGMU Non Teaching Recruitment: लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में गैर-शैक्षणिक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने नाराजगी जाहिर की है।
Bureau
Bureau News Desk
17 Nov 2026
04:32 PM
1 min read
KGMU Non Teaching Recruitment: केजीएमयू में चयनित अभ्यर्थियों को जॉइनिंग का इंतजार, कुलपति को सौंपा ज्ञापन
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
विज्ञापन संख्या 230/Recruitment Cell/2024 के तहत चयनित उम्मीदवारों ने उठाई आवाज
दो बार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद भी नहीं मिला नियुक्ति पत्र
छह महीने से नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी
जल्द नियुक्ति पत्र जारी करने की मांग

KGMU Non Teaching Recruitment: लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) में गैर-शैक्षणिक पदों पर चयनित अभ्यर्थियों ने नियुक्ति में हो रही देरी को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने नाराजगी जाहिर की है। मंगलवार को चयनित उम्मीदवार कुलपति और कुलसचिव से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा और जल्द नियुक्ति पत्र जारी करने की अपील की।

अभ्यर्थियों के मुताबिक विश्वविद्यालय की विज्ञापन संख्या 230/Recruitment Cell/2024 के तहत विभिन्न गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। इसमें पीआर (पब्लिक रिलेशन), ओटी असिस्टेंट, टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट और मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट समेत कई पद शामिल थे। चयनित उम्मीदवारों का कहना है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और उनका दो बार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी कराया जा चुका है। इसके बावजूद पिछले छह महीनों से नियुक्ति प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से नियुक्ति पत्र का इंतजार करने के कारण उन्हें आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

kgmu.jpg

चयन प्रक्रिया पूरी होने और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद भी जॉइनिंग नहीं मिलने से उम्मीदवारों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन से मुलाकात के दौरान चयनित अभ्यर्थियों ने लंबित नियुक्ति प्रक्रिया का जल्द निस्तारण करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अब नियुक्ति पत्र जारी कर उन्हें कार्यभार ग्रहण कराया जाना चाहिए। फिलहाल अभ्यर्थियों की मांग है कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले में जल्द निर्णय लेकर उनकी जॉइनिंग करे।

Explore Related Topics

KGMU Lucknow KGMU Recruitment 2024 KGMU Non Teaching Recruitment

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News