UP Politics: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में अचानक हुआ बदलाव चर्चा का विषय बन गया है। मुख्यमंत्री मथुरा में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की बैठक में शामिल हुए थे। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ को मंगलवार को आगरा जाना था, लेकिन उनका आगरा दौरा अचानक रद्द कर दिया।
अब मुख्यमंत्री मथुरा से सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गय। बताया जा रहा है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक प्रस्तावित है। सूत्रों के अनुसार दिल्ली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गृह मंत्री अमित शाह के साथ होने वाली बैठक में मथुरा में चल रहे विचार-विमर्श की जानकारी देंगे। मथुरा में हुई बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठनात्मक कामकाज और जमीनी स्तर पर मिले फीडबैक पर चर्चा हुई है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री दिल्ली में गृहमंत्री में मुलाकात के दौरान मथुरा बैठक में सामने आए प्रमुख मुद्दों और पार्टी की भावी रणनीति का ब्योरा रखेंगे।
यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीएम योगी आदित्यनाथ और अमित शाह की इस मुलाकात को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मथुरा में भाजपा की बैठक के बाद उन्हें आगरा पहुंचना था। यहां सीएम योगी पार्टी के दिवंगत विधायक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचने वाले थे।
लेकिन दिल्ली से आए बुलावे और राजनीतिक कार्यक्रमों में बदलाव के चलते सीएम योगी का आगरा दौरा स्थगित कर दिया गया है। वहीं मथुरा के गोग्राम परखम में चलते भाजपा की बैठक में मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी शामिल होंगे। बैठक में संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों पर चर्चा चल रही है। इससे पहले मथुरा में चल रही बैठक का नाम ‘चिंतन शिविर’ दिया गया था, लेकिन सोमवार को बैठक शुरू होने के दौरान अचानक इसका नाम बदल ‘योजना बैठक’ कर दिया गया है।
Explore Related Topics
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें