Wednesday, 18 November 2026 | Lucknow | 29°C

Delhi Building Collapse: दो मंजिला मकान की छत गिरी, 3 साल के बच्चे समेत दो की मौत; 4 लोग घायल

Delhi Building Collapse: शाहदरा इलाके में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ज्वाला नगर की गली नंबर 6 में एक दो मंजिला मकान की छत अचानक ढह गई।
Bureau
Bureau News Desk
17 Nov 2026
12:52 PM
1 min read
Delhi Building Collapse: दो मंजिला मकान की छत गिरी, 3 साल के बच्चे समेत दो की मौत; 4 लोग घायल
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
शाहदरा के ज्वाला नगर में बड़ा हादसा
मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
दमकल और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
तीन साल के मासूम समेत दो की मौत

Delhi Building Collapse: देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। शाहदरा इलाके के ज्वाला नगर की गली नंबर 6 में दो मंजिला मकान की छत अचानक भरभराकर ढह गई। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो गयी है। वहीं चार लोग घायल हो गये है। मलबे में कुछ लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गयी और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। मकान की छत गिरने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को शाहदरा के ज्वाला नगर में पीर बाबा की मजार के पास मकान की छत गिर गयी। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियों को मौके पर पहुंच गयी। साथ ही पुलिस, दमकलकर्मी और स्थानीय लोग मिलकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। रेस्क्यू टीमों ने तुरंत मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों को इलाज के लिए डॉक्टर हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया।

दसे में जान गंवाने वालों की पहचान पिंटू (35) और तीन साल के बाबू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीन साल के मासूम बच्चे के साथ परिवार मकान में किराये पर रहता था। वहीं हादसे में खुशबू (30), विकास (30), अमन (18) और आकाश (27) गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। प्रशासन और बचाव दल लगातार मलबा हटाने में जुटे हुए हैं। आशंका यह जतायी जा रही है कि कुछ अन्य लोग भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन कर रही है। 

Explore Related Topics

Delhi Building Collapse Shahdara News Jwala Nagar Accident

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News