Wednesday, 18 November 2026 | Lucknow | 29°C

UP Investment: योगी सरकार की औद्योगिक नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, ₹37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

UP Investment: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की उद्योग अनुकूल नीतियों, बेहतर कनेक्टिविटी और मजबूत बुनियादी ढांचे के चलते निवेशकों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। इसका असर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है।
Bureau
Bureau News Desk
17 Nov 2026
05:26 PM
1 min read
UP Investment: योगी सरकार की औद्योगिक नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, ₹37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार
सोर्स-फाइल फोटो
हाइलाइट्स
जीबीसी-5.0 के लिए 27 कंपनियों ने किया 33,981 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव
53 हजार से अधिक रोजगार के अवसर बनने की उम्मीद
इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर, ऑटोमोबाइल और मेडिकल सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार
मेडिकल, ऑटोमोबाइल और डेयरी सेक्टर में भी निवेश

UP Investment:  उत्तर प्रदेश को देश का प्रमुख औद्योगिक और निवेश केंद्र बनाने की दिशा में योगी सरकार को बड़ी सफलता मिलती दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की उद्योग अनुकूल नीतियों, बेहतर कनेक्टिविटी और मजबूत बुनियादी ढांचे के चलते निवेशकों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। इसका असर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में भी देखने को मिल रहा है। ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (GBC) 5.0 के लिए इस क्षेत्र में 30 हजार करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन अब तक 36,867.42 करोड़ रुपये की परियोजनाएं तैयार हो चुकी हैं। इन परियोजनाओं से लगभग 53,032 रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है।

जीबीसी-5.0 के लिए तैयार परियोजनाओं में 27 कंपनियों के सीधे आवंटन वाली परियोजनाएं प्रमुख हैं। इनके माध्यम से 33,981 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश प्रस्तावित है। इससे करीब 30 हजार लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। इनमें सोलर ऊर्जा क्षेत्र की एसएईएल सोलर P6 प्राइवेट लिमिटेड का 8,000 करोड़ रुपये का निवेश सबसे बड़ा प्रस्ताव है। इससे लगभग 5,000 रोजगार के अवसर पैदा होंगे। वहीं एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड 4,500 करोड़ रुपये का निवेश कर करीब 4,000 लोगों को रोजगार देने की तैयारी में है। इसके अलावा सीईएससी ग्रीन पावर लिमिटेड 3,805 करोड़, एचसीएल-फॉक्सकॉन 3,700 करोड़, अंबर एंटरप्राइजेज इंडिया 3,532 करोड़ और एसेंट-के सर्किट प्राइवेट लिमिटेड 3,250 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही हैं।

यीडा क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक्स, बैटरी और विनिर्माण उद्योग को भी बड़े निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इंटीग्रेटेड बैटरीज इंडिया 1,146 करोड़ रुपये, पाइन वैली वेंचर्स 1,080.82 करोड़ और हैवेल्स इंडिया 800 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। इसके अलावा मिंडा कॉरपोरेशन की दो परियोजनाओं के माध्यम से 523 करोड़ और 508 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इन परियोजनाओं से प्रदेश में औद्योगिक उत्पादन और तकनीकी विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा।

औद्योगिक विकास का लाभ मेडिकल उपकरण, ऑटोमोबाइल और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को भी मिलेगा। पालीमेडिक्योर, टीआई मेडिकल और प्रीमियर मेडिकल सिस्टम्स एंड डिवाइसेज जैसी कंपनियां मेडिकल उपकरणों के निर्माण में निवेश करेंगी। वहीं ऑटोमोबाइल कंपोनेंट उद्योग में सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया और स्पार्क मिंडा टोयो डेन्सो जैसी कंपनियों की परियोजनाएं महत्वपूर्ण होंगी। पराग डेयरी 300 करोड़ रुपये का निवेश कर डेयरी और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मजबूती देगी। इसके अलावा टेक्सटाइल, निर्यात और पैकेजिंग उद्योग से जुड़ी कंपनियों की परियोजनाएं भी तैयार हैं।

सीधे निवेश प्रस्तावों के अतिरिक्त विभिन्न औद्योगिक योजनाओं के तहत 150 आवंटन भी जीबीसी-5.0 के लिए तैयार हैं। इनके माध्यम से करीब 3,000 करोड़ रुपये का निवेश और 23 हजार से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने का अनुमान है। इनमें अपैरल पार्क, टॉय पार्क, सामान्य औद्योगिक क्षेत्र और एमएसएमई औद्योगिक भूखंड शामिल हैं। इससे बड़े उद्योगों के साथ छोटे कारोबारियों और उद्यमियों को भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। 

Explore Related Topics

UP Investment Summit Yogi Adityanath YEIDA Investment

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें

इस खबर को खबर पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद

ऐसी ही खबरों के लिए निचे स्क्रॉल करें

या होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज़ पढ़ने के लिए क्लिक करें →

Related News