मारीच की तरह आया अपराधी, यूपी पुलिस ने किया ढेर: दिशा पाटनी फायरिंग केस पर CM योगी का बड़ा बयान

UP News: बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों को कड़ी चेतावनी दी। सीएम ने कहा कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले हर अपराधी को यूपी पुलिस का सख्त जवाब मिलेगा।
News Desk 20 Sep 2025, 05:29 AM 1 min read
मारीच की तरह आया अपराधी, यूपी पुलिस ने किया ढेर: दिशा पाटनी फायरिंग केस पर CM योगी का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर हुई फायरिंग के मामले पर कड़ा संदेश देते हुए कहा कि महिला सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले हर अपराधी को यूपी पुलिस का सख्त जवाब मिलेगा। राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बरेली में घटना के पीछे शामिल अपराधी “मारीच की तरह” राज्य में दाखिल हुआ था, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के बाद वह तड़पते हुए चिल्ला उठा कि वह गलती से यूपी की सीमा में आ गया है और दोबारा ऐसा दुस्साहस नहीं करेगा।

सीएम योगी ने साफ कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, “जो भी व्यक्ति महिला सुरक्षा में सेंध लगाने का प्रयास करेगा, उसे पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा और यही संदेश हम हर अपराधी तक पहुंचाना चाहते हैं।”

सूत्रों के अनुसार, दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी ने आरोपियों के एनकाउंटर के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात की थी। उन्होंने इस कार्रवाई के लिए सीएम को धन्यवाद देते हुए विश्वास जताया कि योगी सरकार महिला सुरक्षा के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति से जुड़ा फोल्डर भी जारी किया और निर्देश दिए कि यह सामग्री हर स्कूल और कॉलेज की बालिकाओं तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है और मां भगवती की साधना के साथ ही प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहरा रही है। योगी ने कहा, “हर विभाग को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। जब महिला बीट पुलिस अधिकारी वार्ड स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम में जाएंगी तो उनका पहला संवाद महिला सुरक्षा से जुड़ा होना चाहिए। घर की हिंसा हो या बाहर की—हर परिस्थिति में सही परामर्श और सख्त कार्रवाई जरूरी है।”

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?