चॉकलेट खिला कर सीएम योगी ने जीता बच्चो का दिल

UP News: क्या आपकी समस्या का समाधान जल्द हो पाएगा? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सीधे फरियादियों से रूबरू होकर हर मुद्दे पर अफसरों को सख्त निर्देश दिए।
News Desk 06 Oct 2025, 04:22 AM 1 min read
चॉकलेट खिला कर सीएम योगी ने जीता बच्चो का दिल


>ख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रदेश के नागरिकों के साथ ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के माध्यम से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश भर से आये फरियादियों की समस्याएं सुनी, प्रार्थना पत्र प्राप्त किए और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निश्चित समयावधि में निस्तारण किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर चेहरे पर खुशी और संतुष्टि ही सरकार की प्राथमिकता है। यह ही प्रदेश सरकार की जनता केंद्रित नीतियों का मुख्य उद्देश्य है।


>जनता दर्शन में करीब 50 से अधिक लोग पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पुलिस, बिजली, राजस्व, नौकरी और आर्थिक सहायता से जुड़े सभी प्रकरणों को विस्तार से सुना। उन्होंने एक-एक फरियादी से संवाद करते हुए अधिकारियों को तत्काल उचित निराकरण का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी के चेहरे पर खुशी लाना ही ईश्वर की सेवा है। प्रदेश सरकार बिना भेदभाव सभी योजनाओं का लाभ प्रदान कर रही है। जनता दर्शन कार्यक्रम इसका एक सशक्त माध्यम है, जिससे सीधे संवाद के जरिए समस्याओं का निराकरण किया जाता है।


>इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फरियादियों के साथ आए बच्चों का हालचाल भी जाना, उनके सिर पर हाथ फेर कर अपनत्व का अहसास कराया। सभी बच्चों को चॉकलेट और टॉफी देकर पढ़ाई और खेल-कूद में ध्यान देने की सलाह दी। सीएम योगी का यह अंदाज बच्चों के लिए प्रेरणादायक और अपनत्व भरा रहा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?