CM योगी ने ली कानपुर की मूक-बधिर खुशी के इलाज और शिक्षा की जिम्मेदारी

UP News: कानपुर की मूक-बधिर युवती खुशी गुप्ता से मुलाकात के बाद CM योगी आदित्यनाथ ने उसके इलाज, पढ़ाई और आवास की पूरी जिम्मेदारी लेने का आश्वासन दिया।
News Desk 27 Nov 2025, 05:33 PM 1 min read
CM योगी ने ली कानपुर की मूक-बधिर खुशी के इलाज और शिक्षा की जिम्मेदारी


>उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कानपुर की 20 वर्षीय मूक-बधिर युवती खुशी गुप्ता और उसके परिजनों से मुलाकात कर उसके इलाज और शिक्षा से जुड़ी पूरी जिम्मेदारी लेने का आश्वासन दिया। खुशी द्वारा उनके लिए बनाई गई पेंटिंग सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सीएम कार्यालय ने उसे लखनऊ बुलाया।


>कानपुर के ग्वालटोली निवासी खुशी गुप्ता बीते शनिवार को बिना बताए घर से लखनऊ निकली थी, ताकि मुख्यमंत्री से मिल सके। हजरतगंज पुलिस ने उसे सुरक्षित घर भेज दिया, लेकिन इसकी खबर इंटरनेट पर तेजी से फैल गई। जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को खुशी और उसके परिवार को लखनऊ लाने का निर्देश दिया।


>बुधवार को खुशी, उसके पिता कल्लू गुप्ता और मां गीता गुप्ता ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। परिवार ने बेटी की चिकित्सीय स्थिति, आर्थिक चुनौतियों और आवास संबंधी समस्याओं की जानकारी दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिजनों से कहा, खुशी का परिवार अब मेरा परिवार है और उसे किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?