यूपी में ₹8,000 करोड़ के निवेश से 100 मेगावाट डेटा सेंटर स्थापित करेगा जीएससी ग्रीन्स

सीएम योगी के सिंगापुर दौरे पर जीएससी ग्रीन्स ने यूपी में ₹8,000 करोड़ के निवेश से 100 मेगावाट डेटा सेंटर स्थापित करने की घोषणा की। ग्रीन एनर्जी और ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी चर्चा हुई।
News Desk 23 Feb 2026, 04:45 PM 1 min read
यूपी में ₹8,000 करोड़ के निवेश से 100 मेगावाट डेटा सेंटर स्थापित करेगा जीएससी ग्रीन्स

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सिंगापुर दौरे के पहले दिन निवेश को लेकर अहम प्रगति दर्ज की गई। सिंगापुर की वैश्विक निवेश कंपनी गोल्डन स्टेट कैपिटल ग्रीन्स ने प्रदेश में 100 मेगावाट क्षमता का डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए ₹8,000 करोड़ के निवेश की घोषणा की।

 

मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में जीएससी ग्रीन्स के निदेशक सुमित नंदा ने निवेश प्रस्ताव प्रस्तुत किया। बैठक के दौरान उत्तर प्रदेश में हरित और सतत निवेश की संभावनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। स्वच्छ ऊर्जा आधारित परियोजनाओं, रूफटॉप सोलर, बैटरी स्टोरेज और ग्रिड सपोर्ट सॉल्यूशंस पर सहयोग के विभिन्न आयामों पर चर्चा की गई।

 

इसके अलावा ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वच्छ ऊर्जा संचालित ग्रीन इंडस्ट्रियल पार्क और क्लाइमेट फाइनेंस जैसे विषयों पर भी मंथन हुआ। कार्बन उत्सर्जन में कमी और नवीकरणीय ऊर्जा संचालन से जुड़े कौशल विकास कार्यक्रमों को भी एजेंडे में शामिल किया गया। इन पहलों के माध्यम से रोजगार सृजन की संभावनाओं पर बल दिया गया।

 

बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार पर्यावरणीय रूप से टिकाऊ और व्यावसायिक रूप से व्यावहारिक विकास मॉडल के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने निवेश के अनुकूल नीतियों और सुदृढ़ औद्योगिक इकोसिस्टम का उल्लेख करते हुए कंपनी को अन्य परियोजनाओं के अन्वेषण के लिए आमंत्रित किया। बैठक के दौरान डेटा सेंटर स्थापना और हरित ऊर्जा क्षेत्र में संभावित निवेश को लेकर आगे की प्रक्रिया पर सहमति बनी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?