सिंगापुर में कौशल सहयोग को बढ़ावा, आईटीई कॉलेज सेंट्रल में एमओयू के साक्षी बने सीएम योगी

सिंगापुर दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ आईटीई कॉलेज सेंट्रल में तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े एमओयू के साक्षी बने। एविएशन, डेटा सेंटर और मेक्ट्रॉनिक्स में प्रशिक्षण पर दिया जोर।
News Desk 23 Feb 2026, 05:01 PM 1 min read
सिंगापुर में कौशल सहयोग को बढ़ावा, आईटीई कॉलेज सेंट्रल में एमओयू के साक्षी बने सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सिंगापुर दौरे के पहले दिन आईटीई कॉलेज सेंट्रल में आयोजित कार्यक्रम में तकनीकी एवं व्यावसायिक शिक्षा से जुड़े एमओयू पर हस्ताक्षर के साक्षी बने।

 

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने आईटीई कॉलेज सेंट्रल परिसर और एविएशन हब का निरीक्षण किया। उन्होंने उद्योगों के साथ एकीकृत प्रशिक्षण मॉडल, आधुनिक प्रयोगशालाओं और व्यावहारिक शिक्षा प्रणाली का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने आईटीई एजुकेशन सर्विसेज (ITEES) के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

 

प्रस्तावित सहयोग के तहत एविएशन, डेटा सेंटर संचालन और मेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण कार्यक्रम विकसित किए जाएंगे। योजना में एविएशन एमआरओ (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ऑपरेशंस), कार्गो संचालन और एयरसाइड लॉजिस्टिक्स से जुड़े विशेष कोर्स शामिल हो सकते हैं।

 

राज्य सरकार के अनुसार, यह पहल जेवर एयरपोर्ट और उभरते इन्फ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम के लिए उद्योग-तैयार मानव संसाधन उपलब्ध कराने में सहायक होगी। एमओयू के क्रियान्वयन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार किए जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?