“हम सूर्यपुत्र हैं, यूपी को अंधेरे से उजाले में लाए”: टोक्यो में बोले सीएम योगी

जापान के टोक्यो में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने यूपी में कानून-व्यवस्था, बिजली और निवेश के क्षेत्र में हुए बदलावों का उल्लेख किया।
News Desk 25 Feb 2026, 06:46 PM 1 min read
“हम सूर्यपुत्र हैं, यूपी को अंधेरे से उजाले में लाए”: टोक्यो में बोले सीएम योगी

जापान की राजधानी टोक्यो में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में हुए बदलावों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में बिजली, सड़क और कानून-व्यवस्था की स्थिति कमजोर थी, लेकिन अब राज्य भय और भ्रष्टाचार से मुक्त होकर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा, “जिनकी प्रवृत्ति डकैती की थी, उन्होंने उत्तर प्रदेश को अंधेरे में रखा। हमने तय किया कि प्रदेश को भय और भ्रष्टाचार से मुक्त करना है तो उसे उजाले में लाना होगा। हम सूर्यपुत्र हैं और हमें सूर्य जैसी रोशनी चाहिए।” उन्होंने बिजली आपूर्ति, कनेक्टिविटी और कानून-व्यवस्था में सुधार को सरकार की प्राथमिकता बताया।

 

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब दीपोत्सव, महाकुंभ और वैश्विक निवेश के लिए पहचाना जा रहा है। उनके अनुसार राज्य में सेमीकंडक्टर, डाटा सेंटर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ग्रीन हाइड्रोजन, लॉजिस्टिक्स पार्क और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट जैसे क्षेत्रों में निवेश हो रहा है।

 

मुख्यमंत्री ने अयोध्या के दीपोत्सव, काशी की देव दीपावली और मथुरा-वृंदावन के रंगोत्सव का उल्लेख करते हुए इन्हें सकारात्मक परिवर्तन के प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि विश्व में जहां भी भारतीय मूल के लोग संकट में होते हैं, भारत उनके साथ खड़ा रहता है।

 

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। मुख्यमंत्री ने प्रवासी भारतीयों से जापान और भारत दोनों के विकास में योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और अधिकारीगण तथा जापान में भारत की राजदूत सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?