पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले— यूपी के विकास की रखी थी मजबूत नींव

लखनऊ में पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
Bureau 07 Mar 2026, 07:57 PM 1 min read
पं. गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले— यूपी के विकास की रखी थी मजबूत नींव

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को देश के पूर्व गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद बल्लभ पंत की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने लोकभवन स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पंडित गोविंद बल्लभ पंत को भारत मां का महान सपूत, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, कुशल अधिवक्ता और सक्षम प्रशासक बताया। उन्होंने कहा कि पंत जी के कार्य और विचार आज भी समाज और प्रशासन के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित गोविंद बल्लभ पंत का जन्म वर्तमान उत्तराखंड में हुआ था, जो उस समय संयुक्त प्रांत का हिस्सा था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आह्वान पर उन्होंने वकालत छोड़कर स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लिया। वर्ष 1937 में वे संयुक्त प्रांत के प्रीमियर बने और बाद में उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने कार्य किया।

 

सीएम योगी ने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में पंत जी ने प्रदेश के विकास की मजबूत आधारशिला रखी थी। उनके विजन और नीतियों का प्रभाव आज भी प्रदेश की विकास यात्रा में दिखाई देता है। उन्होंने देश के गृह मंत्री के रूप में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया और राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार में विशेष भूमिका निभाई।

 

स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान के लिए वर्ष 1957 में उन्हें भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक जय देवी, अमरेश कुमार और विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?