मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर से मिलने पहुंचे अस्पताल

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मेदांता अस्पताल जाकर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की तबीयत का हाल जाना
News Desk 24 Sep 2025, 02:26 AM 1 min read
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर से मिलने पहुंचे अस्पताल


>उत्तर प्रदेश में सुहासपा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर की सेहत को लेकर चिंता के बादल छाए रहे। हाल ही में माइनर ब्रेन स्ट्रोक के कारण लोहिया अस्पताल में भर्ती राजभर को बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल लखनऊ में शिफ्ट किया गया। उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अस्पताल पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना भी उनके साथ मौजूद थे।


>सीएम योगी की मुलाकात के समय राजभर के दोनों बेटे अरुण और अरविंद राजभर भी अस्पताल में उपस्थित थे। इससे पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा, कैबिनेट मंत्री विजयलक्ष्मी गौतम और दारा सिंह चौहान ने भी राजभर का हालचाल जाना।


>मेदांता अस्पताल की तरफ से मंगलवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि राजभर का इलाज विशेषज्ञ न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर अनूप कुमार ठक्कर और डॉक्टर राकेश मिश्रा की देखरेख में चल रहा है और उनकी सेहत में निरंतर सुधार हो रहा है। अस्पताल की टीम ने कहा कि उन्हें अभी भी निगरानी और बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में रहना जरूरी है।


>इससे पहले 21 सितंबर को उनकी तबीयत बिगड़ने पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था, जिसके बाद अगले दिन राजभर को मेदांता शिफ्ट किया गया।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?