फिर डराने लगा कोरोना: लखनऊ समेत कई राज्यों में नए मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

फिर लौट आया कोरोना का खतरा: लखनऊ समेत देश के कई राज्यों में बढ़ रहे मामले, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की चेतावनी
News Desk 01 Jun 2025, 04:31 AM 1 min read
फिर डराने लगा कोरोना: लखनऊ समेत कई राज्यों में नए मामले, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर


>देश एक बार फिर कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों की चपेट में आता दिख रहा है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली और अन्य राज्यों से कोविड-19 संक्रमण के नए केस सामने आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में महज चार दिनों के भीतर तीन कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।


>लखनऊ के गोमती नगर में रहने वाला 20 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। युवक को बुखार, खांसी, जुकाम और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी, जिसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर उसकी जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है। इससे पहले राजधानी में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग और 53 वर्षीय महिला भी कोविड संक्रमित पाए जा चुके हैं।

उत्तर प्रदेश में एक्टिव केस 142 पहुंचे


>राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में इस समय कुल 142 एक्टिव कोरोना केस हैं। बीते 24 घंटे में प्रदेशभर से 25 नए मामले सामने आए हैं। इस अचानक बढ़ोतरी ने स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट मोड में ला दिया है।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की कोविड एडवाइजरी


>लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.बी. सिंह ने लोगों को जागरूक करते हुए कोविड एडवाइजरी जारी की है। इसमें सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और हाथ मिलाने से परहेज करने की सख्त हिदायत दी गई है। साथ ही, लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराने की अपील की गई है।

क्या कहती है सरकार और विशेषज्ञ?


>विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम में बदलाव और लापरवाही के कारण संक्रमण फिर से फैल सकता है। ऐसे में सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है। कोरोना अब भले ही महामारी की श्रेणी से बाहर हो चुका हो, लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?