लखनऊ की सड़कों पर मौत का सफर: 24 घंटे में दो हादसे, दो परिवार उजड़े

News Desk 29 May 2025, 12:19 AM 1 min read
लखनऊ की सड़कों पर मौत का सफर: 24 घंटे में दो हादसे, दो परिवार उजड़े


>राजधानी लखनऊ की सड़कों पर रफ्तार ने एक बार फिर दो जिंदगियां निगल लीं। मलिहाबाद और पारा थाना क्षेत्रों में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मामलों में टक्कर मारने वाले वाहन फरार हैं और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पहला हादसा: काम पर निकले युवक की वापसी लाश बनकर


>काकोरी के समरथ गांव निवासी 25 वर्षीय अभिषेक मंगलवार की रात बाइक से झाकरबाग जा रहे थे। इस दौरान वह किसी कार्यवश मोहान रोड की ओर मुड़ गए। जैसे ही वह केवलहार गांव के पास पहुंचे, एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद अभिषेक सड़क पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में गिर पड़े। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


>पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए परिजनों को सूचना दी। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दूसरा हादसा: टैटू बना पहचान की आखिरी उम्मीद


>पारा थाना क्षेत्र के हंसखेड़ा इलाके में मंगलवार देर रात एक अज्ञात वाहन ने एक युवक को रौंद दिया। युवक काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


>अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक के दाहिने हाथ पर “गुड़िया रानी” लिखा हुआ है और एक टैटू भी बना है, जिसे पहचान का सुराग माना जा रहा है। पुलिस सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों की सहायता से युवक की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?