दिल्ली धमाका के बाद कांग्रेस ने साधा निशाना बीजेपी पर निशाना, गृह मंत्री इस्तीफा दें, देश असुरक्षित है

Delhi Blast: लाल किले के सामने हुए धमाके ने राजनीति की तपिश बढ़ा दी है, कांग्रेस ने सीधे गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए पूछा जब घुसपैठ नहीं होती, तो धमाके कैसे?
News Desk 11 Nov 2025, 12:46 PM 1 min read
दिल्ली धमाका के बाद कांग्रेस ने साधा निशाना बीजेपी पर निशाना, गृह मंत्री इस्तीफा दें, देश असुरक्षित है


>राजधानी दिल्ली में लाल किले के सामने हुए धमाके ने सियासी हलचल तेज कर दी है। घटना के तुरंत बाद कांग्रेस ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह को कटघरे में खड़ा करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सरकार लगातार दावा करती रही है कि देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और कोई घुसपैठ नहीं हो रही, तो फिर यह धमाका कैसे हुआ?


>अजय राय ने कहा, पहलगाम में हमारे बच्चों की हत्या हुई, पुलवामा का मामला अभी तक अनसुलझा है और अब दिल्ली में धमाका। यह साफ दिखाता है कि सरकार सुरक्षा देने में विफल है। गृह मंत्री को तुरंत इस्तीफा देकर घर जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जब देश में धमाका हो रहा था, गृह मंत्री चुनावी रैलियों में व्यस्त थे।


>कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि धमाकों का सिलसिला चिंताजनक है। उन्होंने फरीदाबाद से हाल में बरामद हुए 2900 किलो विस्फोटक का ज़िक्र करते हुए कहा कि समय पर सतर्कता बरती जाती तो यह घटना रोकी जा सकती थी। उन्होंने कहा, यह दिल्ली है, देश की राजधानी। इसे चुनौती के रूप में लिया जाना चाहिए। दोषियों की पहचान कर साजिश उजागर की जाए और भविष्य में इसे दोहराया न जाए। प्रमोद तिवारी ने आगे कहा कि संसद का सत्र 1 दिसंबर से शुरू हो रहा है और विपक्ष इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

नीट पेपर लीक से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तक, अजय राय ने उठाए कई सवाल
सुभासपा में सब ठीक नहीं? अब्बास अंसारी के सपा में जाने की चर्चाओं ने बढ़ाई हलचल
राजभर के बाद अब संजय निषाद का दावा, 'दो दर्जन से ज्यादा सपा सांसद मेरे संपर्क में'
'ट्रंप के सामने जताइए गुस्सा', तीन भारतीयों की हत्या पर मोदी से केजरीवाल की अपील
"जो SIT गई है, उसकी जांच कौन करेगा?" अयोध्या विवाद से लेकर गोरखपुर तक अखिलेश के सवाल
'रामगोपाल यादव ने अमित शाह को चिट्ठी सौंपी', ओमप्रकाश राजभर के दावे से यूपी में बड़ी हलचल
पीओके से लेकर गाय और शिक्षा तक: संदीप दीक्षित ने योगी सरकार पर साधा निशाना
अखिलेश यादव का भाजपा सरकार पर हमला, शिक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
रायबरेली दौरे में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, महंगाई और संविधान को लेकर दी चेतावनी