>दिल्ली के प्रतिष्ठित लाल किला क्षेत्र में हुए बम धमाके के बाद देशभर में गुस्सा और चिंता का माहौल है। इस घटनाक्रम के बीच लखनऊ में शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे जव्वाद ने इस आतंकी वारदात की कड़ी निंदा की। उन्होंने साफ कहा कि जो बेगुनाहों को मारता है, वह मुसलमान हो ही नहीं सकता और ऐसे लोगों को धर्म और देश दोनों का दुश्मन बताया।
>मौलाना जव्वाद ने कहा कि इस्लाम किसी भी तरह की हिंसा और निर्दोषों की हत्या की अनुमति नहीं देता। उन्होंने कहा दहशतगर्दी इस्लाम के सिद्धांतों के खिलाफ है। निर्दोषों को मारने वाला मुसलमान नहीं हो सकता। हम ऐसे लोगों को इस्लाम का नहीं, इंसानियत का दुश्मन मानते हैं। धर्मगुरु ने इस वारदात में पाकिस्तान की भूमिका का भी शक जताया और सरकार से मांग की कि घटना की बारीकी से जांच हो तथा पाकिस्तान का पूर्ण बहिष्कार किया जाए।
>सोमवार शाम करीब 7 बजे लाल किला के सामने खड़ी एक कार में जोरदार विस्फोट हुआ जिसमे 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई और कई लोग घायल हुए आसपास की गाड़ियों को भारी नुकसान हुआ विस्फोट इतना ज़ोरदार था की पास के मंदिर की सभी शीशे की खिड़कियां तक टूट गयी घटना के तुरंत बाद जांच एजेंसियों ने देशभर में सुरक्षा बढ़ा दी है।
>इस धमाके का लिंक उस ऑपरेशन से भी जुड़ता दिख रहा है जिसमें फरीदाबाद से 360 किलो IED-केमिकल बरामद हुआ है इस मामले में अब तक चार डॉक्टरों की गिरफ्तारी हो चुकी है इसके साथ ही अनंतनाग, गुजरात और फरीदाबाद से गिरफ्तारियां हुई है
>मौलाना जव्वाद ने कहा कि ऐसे कृत्यों का इस्लाम से कोई संबंध नहीं। उन्होंने कहा, इस्लाम अमन का पैगाम देता है। आतंक का रास्ता अपनाने वाला हमारे लिए मुसलमान नहीं, गुमराह है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सबसे कठोर कार्रवाई की मांग की।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें