दिल्ली CM रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला गाजियाबाद से गिरफ्तार, पत्नी को फंसाने की थी साजिश

News Desk 07 Jun 2025, 01:04 AM 1 min read
दिल्ली CM रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला गाजियाबाद से गिरफ्तार, पत्नी को फंसाने की थी साजिश


>दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। गाजियाबाद से गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान श्लोक के रूप में हुई है, जो पेशे से वकील है और सदर तहसील में रजिस्ट्री का काम करता है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अपनी पत्नी से विवाद और पारिवारिक कलह के कारण मानसिक तनाव में था।


>गौरतलब है कि 5 जून की रात करीब 11 बजे गाजियाबाद पुलिस को एक धमकी भरा कॉल मिला था, जिसमें कॉल करने वाले ने सीधे तौर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी थी। कॉल मिलते ही दिल्ली और गाजियाबाद पुलिस एक्शन में आ गई। फोन नंबर ट्रेस किया गया, जो गोरखपुर में रजिस्टर्ड पाया गया। कॉल के तुरंत बाद मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया गया था, जिससे पुलिस को शक हुआ कि यह कोई गहरी साजिश हो सकती है।


>पूछताछ में आरोपी श्लोक ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से डिप्रेशन में है। उसकी पत्नी डेढ़ साल पहले उसे छोड़कर दिल्ली के नरेला में रहने लगी थी। इसी पारिवारिक तनाव और नशे की हालत में उसने न केवल अपनी पत्नी को फोन किया, बल्कि एक फर्जी नाम से मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी भी दी।


>आश्चर्यजनक रूप से, धमकी भरा कॉल करने के बाद आरोपी ने मोबाइल अपनी पत्नी के घर के अंदर फेंक दिया और फरार हो गया, ताकि पुलिस को लगे कि धमकी उसी ने दी है। यह प्रयास साफ दर्शाता है कि आरोपी अपनी पत्नी को कानूनी पचड़ों में फंसाना चाहता था।


>गाजियाबाद कोतवाली पुलिस ने शनिवार को आरोपी को न्यू पंचवटी कॉलोनी स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। छानबीन के दौरान पुलिस को उसके पास से फर्जी वकील आईडी कार्ड और अन्य दस्तावेज भी मिले हैं। दिल्ली स्पेशल सेल अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और मोबाइल की बरामदगी के लिए उसे लेकर रवाना हो चुकी है।


>फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चुकी है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि क्या यह अकेला मामला था या इसके पीछे कोई और एंगल या साजिश भी थी।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

दिल्ली HC ने दो चीनी नागरिकों के चीन जाने पर लगाई रोक, 20 हजार करोड़ रुपये के मामले में सुनाया अहम आदेश
अयोध्या जाने से पहले केजरीवाल ने पूछा- इतनी बड़ी घटना के बाद जवाब कौन देगा?
संजय दत्त की व्हिस्की पर संकट, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया ये आदेश
दिल्ली के एक कैफे के पास शुरू हुई कार्रवाई, जांच पहुंची विदेशी नागरिकों तक; ऐसे टूटी ड्रग्स सप्लाई चेन
दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम, 21 जून को बारिश के आसार; अगले कई दिन 40 डिग्री से नीचे रहेगा तापमान
दो लाख रुपये मांगने का आरोप, महिला पार्षद ने एमसीडी के जेई का पकड़ लिया कॉलर
पहले बैट से हमला, फिर खुखरी से किए कई वार; दिल्ली हत्याकांड में आरोपी डॉक्टर ने क्या बताया
दिल्ली में बाइक पार्किंग को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप, महिला की मौत
सीट के लिए शुरू हुआ झगड़ा बना जानलेवा, योगा एक्सप्रेस में युवक की पीट-पीटकर हत्या