दिल्ली में जिलों की संख्या 11 से बढ़कर हुई 13, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

Delhi News: दिल्ली सरकार ने 11 की जगह 13 नए राजस्व जिलों के गठन को मंजूरी दी। कैबिनेट बैठक में पुनर्गठन प्रस्ताव पारित, पढ़ें नए जिलों और सब-डिविजन की पूरी सूची।
News Desk 11 Dec 2025, 08:51 PM 1 min read
दिल्ली में जिलों की संख्या 11 से बढ़कर हुई 13, कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी


>दिल्ली सरकार ने राजधानी के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए मौजूदा 11 राजस्व जिलों का पुनर्गठन कर 13 नए जिले बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह निर्णय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।


>सरकार के अनुसार नए राजस्व जिलों की सीमाएं अब नगर निगम की सीमाओं के अनुरूप होंगी, जिससे शासन व्यवस्था को सुचारू बनाने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि लंबे समय से लंबित यह मुद्दा मात्र 10 महीनों में हल किया गया है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।


>नई सूची में शामिल जिलों और उनके सब-डिविजन इस प्रकार हैं:
South East: जंगपुरा, कालकाजी, बदरपुर
Old Delhi: सदर बाज़ार, चांदनी चौक
North: बुराड़ी, आदर्श नगर, बड़ली
New Delhi: दिल्ली छावनी, नई दिल्ली
Central: पटेल नगर, करोल बाग
Central North: शकरपुर बस्ती, शालीमार बाग, मॉडल टाउन
South West: नजफगढ़, मटीयाला, द्वारका, बिजवासन
Outer North: मुंडका, नरेला, बवाना
North West: किराड़ी, नांगलोई जाट, रोहिणी
North East: करावल नगर, गोकुलपुरी, यमुना विहार, शाहदरा
East: गांधी नगर, विश्वास नगर, पटपड़गंज
South: छतरपुर, मालवीय नगर, देहली, महरौली
West: विकासपुरी, जनकपुरी, राजौरी गार्डन


>सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, राजस्व जिलों और नगर निगम की सीमाएं अब एक जैसी होंगी। इससे शासन और अधिक सुचारू होगा।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

दिल्ली HC ने दो चीनी नागरिकों के चीन जाने पर लगाई रोक, 20 हजार करोड़ रुपये के मामले में सुनाया अहम आदेश
अयोध्या जाने से पहले केजरीवाल ने पूछा- इतनी बड़ी घटना के बाद जवाब कौन देगा?
संजय दत्त की व्हिस्की पर संकट, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया ये आदेश
दिल्ली के एक कैफे के पास शुरू हुई कार्रवाई, जांच पहुंची विदेशी नागरिकों तक; ऐसे टूटी ड्रग्स सप्लाई चेन
दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम, 21 जून को बारिश के आसार; अगले कई दिन 40 डिग्री से नीचे रहेगा तापमान
दो लाख रुपये मांगने का आरोप, महिला पार्षद ने एमसीडी के जेई का पकड़ लिया कॉलर
पहले बैट से हमला, फिर खुखरी से किए कई वार; दिल्ली हत्याकांड में आरोपी डॉक्टर ने क्या बताया
दिल्ली में बाइक पार्किंग को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप, महिला की मौत
सीट के लिए शुरू हुआ झगड़ा बना जानलेवा, योगा एक्सप्रेस में युवक की पीट-पीटकर हत्या