दिल्ली ब्लास्ट की जांच में आया नया CCTV फुटेज

Delhi Blast: लाल किले के पास हुए भयानक धमाके की जांच में नया मोड़—ताजा CCTV फुटेज सामने आया है जिसमें चलती कार अचानक आग के गोले में बदलती दिखाई देती है।
News Desk 12 Nov 2025, 12:56 PM 1 min read
दिल्ली ब्लास्ट की जांच में आया नया CCTV फुटेज


>दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए भीषण धमाके का नया CCTV फुटेज सामने आया है, जिसने लोगों की रूह कंपा दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक आई-20 कार चलते-चलते अचानक आग के गोले में तब्दील हो जाती है, और आसपास चलती गाड़ियों के बीच तेज धमाका होता है। उस पल की दहशत CCTV कंट्रोल रूम की स्क्रीन पर साफ दिखाई देती है।


>यह फुटेज चांदनी चौक निगरानी केंद्र के नियंत्रण कक्ष में रिकॉर्ड हुआ, जिसमें शाम का व्यस्त ट्रैफिक, लोगों की आवाजाही और फिर अचानक होने वाली भयावह घटना दर्ज है। शाम 6:50 बजे, चार कैमरों की स्क्रीन पर एक ही क्षण में चमकता विस्फोट दिखाई देता है। लपटें उठती हैं, धुआं फैलता है और मौके पर अफरातफरी मच जाती है।


>10 नवंबर की शाम दिल्ली थम गई थी। कार ब्लास्ट में 12 लोगों की मौत हो गई जबकि 25 से अधिक घायल हुए। कुछ घायल मौके पर ही गिर पड़े, बाकी गंभीर रूप से झुलसे लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा।


>अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताती है कि विस्फोट की शक्ति इतनी अधिक थी कि कई लोगों के कान के पर्दे फट गए, फेफड़ों और आंतों में गंभीर चोटें आईं। अब तक 8 शवों की पहचान हो चुकी है, जबकि कुछ अभी भी पहचान का इंतज़ार कर रहे हैं।


>यह घटना कोई साधारण दुर्घटना नहीं मानी जा रही। जांच में कई एजेंसियां शामिल हैं स्थानीय पुलिस, स्पेशल सेल से लेकर केंद्रीय सुरक्षा टीमें तक। अब तक 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और देशभर में लगातार छापेमारी जारी है।


>जांच टीमों ने ब्लास्ट स्थल के आसपास से फॉरेंसिक सैंपल, डिजिटल फुटेज और वाहन अवशेष जुटाए हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि यह घटना योजनाबद्ध हो सकती है और नेटवर्क व्यापक होने की संभावना है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

दिल्ली HC ने दो चीनी नागरिकों के चीन जाने पर लगाई रोक, 20 हजार करोड़ रुपये के मामले में सुनाया अहम आदेश
अयोध्या जाने से पहले केजरीवाल ने पूछा- इतनी बड़ी घटना के बाद जवाब कौन देगा?
संजय दत्त की व्हिस्की पर संकट, दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया ये आदेश
दिल्ली के एक कैफे के पास शुरू हुई कार्रवाई, जांच पहुंची विदेशी नागरिकों तक; ऐसे टूटी ड्रग्स सप्लाई चेन
दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम, 21 जून को बारिश के आसार; अगले कई दिन 40 डिग्री से नीचे रहेगा तापमान
दो लाख रुपये मांगने का आरोप, महिला पार्षद ने एमसीडी के जेई का पकड़ लिया कॉलर
पहले बैट से हमला, फिर खुखरी से किए कई वार; दिल्ली हत्याकांड में आरोपी डॉक्टर ने क्या बताया
दिल्ली में बाइक पार्किंग को लेकर शुरू हुई कहासुनी ने लिया खूनी रूप, महिला की मौत
सीट के लिए शुरू हुआ झगड़ा बना जानलेवा, योगा एक्सप्रेस में युवक की पीट-पीटकर हत्या