डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनकर पहुँचा फर्जी युवक हुआ गिरफ्तार

Lucknow News: लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनकर पहुँचा फर्जी युवक गिरफ्तार। आरोपी दशरथ पाल कई जिलों में कर चुका था फ्रॉड। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।
News Desk 11 Dec 2025, 09:32 PM 1 min read
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास से दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनकर पहुँचा फर्जी युवक हुआ गिरफ्तार


>लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास पर खुद को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष का प्रतिनिधि बताकर पहुंचा युवक मंगलवार को सतर्कता टीम के हत्थे चढ़ गया। आरोपी की पहचान नोएडा निवासी दशरथ पाल के रूप में हुई है, जो विभिन्न जिलों में धोखाधड़ी के मामलों में संलिप्त रहा है।


>पुलिस के अनुसार दशरथ पाल डिप्टी सीएम से मुलाकात के लिए उनके आवास पर पहुंचा था। संदेह होने पर सतर्कता टीम ने उससे पूछताछ की, जिसमें उसके दस्तावेज और दावे फर्जी पाए गए। जांच में सामने आया कि आरोपी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नाम पर लोगों से फ्रॉड करता रहा है।


>आरोपी के खिलाफ गौतमपल्ली थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दशरथ पाल नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ और लखनऊ सहित कई स्थानों पर धोखाधड़ी की घटनाओं में शामिल रहा है। सूत्रों के अनुसार, डिप्टी सीएम ने इस घटना की जानकारी दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को भी दी है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?