बुद्धा क्रिएशन ऑफ इंडियन सिनेमा के बैनर तले बन रही फिल्म ‘घोड़ी पे चढ़के आना’ की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। इन दिनों फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन कार्य लखनऊ में तेजी से किया जा रहा है। फिल्म की डबिंग के लिए अभिनेत्री शिवानी दुबे और निर्माता-निर्देशक कैलाश मासूम लखनऊ पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव, राजेश शर्मा, पंकज झा और अरुण बक्शी जैसे अनुभवी कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं अभिनेता वीरेंद्र विक्रम सिंह का किरदार फिल्म की कहानी में महत्वपूर्ण मोड़ लाता दिखाई देगा।
निर्माता-निर्देशक कैलाश मासूम ने बताया कि फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई जिलों में की गई है। उन्होंने कहा कि पोस्ट प्रोडक्शन का पूरा काम भी लखनऊ में ही किया जा रहा है। उनके अनुसार फिल्म में कॉमेडी, पारिवारिक मनोरंजन और सामाजिक संदेश का मिश्रण देखने को मिलेगा। निर्माताओं के मुताबिक फिल्म की डबिंग और तकनीकी कार्य अंतिम चरण में हैं और फिल्म को दिवाली से पहले सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है।
टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें