गोंडा में छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

धानेपुर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे दोनों भाई।
Bureau 09 May 2026, 10:46 PM 1 min read
गोंडा में छोटे भाई ने बड़े भाई को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

 

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। धानेपुर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपाल ग्रांट स्थित महतोडीह गांव में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की लकड़ी के फट्टे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सत्य नारायण तिवारी के बेटे सुमित तिवारी 39 वर्ष के रूप में हुई है। आरोप है कि उसके छोटे भाई विराट तिवारी ने लकड़ी के फट्टे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

 

मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष अविरंद यादव और सदर क्षेत्राधिकारी शिल्पा वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी विराट तिवारी की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं थी। वहीं मृतक सुमित तिवारी भी मानसिक रूप से कमजोर था और उसे देखने में भी दिक्कत होती थी।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक घटना के समय इलाके में जनरेटर चल रहा था, जिसकी आवाज के कारण किसी को चीख-पुकार सुनाई नहीं दी। पड़ोस में रहने वाले एक किराना व्यवसायी ने बताया कि आरोपी विराट शाम से ही उग्र व्यवहार कर रहा था और उसने कई लोगों पर ईंट फेंकने की भी कोशिश की थी। घटना के बाद पुलिस ने मौके से खून से सना लकड़ी का फट्टा और एक सूखी टहनी बरामद की है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।

 

पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

 

सदर क्षेत्राधिकारी शिल्पा वर्मा ने बताया कि डायल 112 पर सूचना मिली थी कि पृथ्वीपाल ग्रांट क्षेत्र में एक विक्षिप्त व्यक्ति ने दूसरे मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति की हत्या कर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि छोटे बेटे विराट की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसी ने बड़े बेटे सुमित की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

← Previous Story Next Story →

 

टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए लॉगिन करें


Related News

अलीगंज अग्निकांड के बाद केजीएमयू पहुंचे अखिलेश यादव, पीड़ित परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये की मदद की मांग
15 मौतों के बाद खुलीं पुरानी फाइलें, रिपोर्ट में सामने आए 1043 भवनों से जुड़े तथ्य
मोमबत्तियों की रोशनी में नम हुई आंखें, छात्रों की याद में निकला कैंडल मार्च
रात 3:30 बजे चीखों से टूटी लोगों की नींद, छत पर पहुंचते ही सामने था खून से लथपथ मां का चेहरा
'दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे'... बलिदान दिवस पर CM योगी ने याद किया डॉ. मुखर्जी का संदेश
अब बीएसबी स्कूलों के छात्रों के रिकॉर्ड भी राष्ट्रीय व्यवस्था से जुड़ेंगे, यूपी सरकार ने तेज की बड़ी प्रक्रिया
जिस इमारत में गईं 15 जानें, अब उसी पर बुलडोजर की तैयारी? 2016 का आदेश फिर चर्चा में
लखनऊ अग्निकांड के बाद सवालों की बौछार, संसद से बुलडोजर कार्रवाई तक तेज हुई सियासत
2016 में गिराने का आदेश हुआ था, फिर 15 लोगों की जान लेने वाली इमारत कैसे बची रही?